पुलिस पर पत्थरबाजी, महिला सिपाही घायल, चार अभियुक्त हिरासत में

पुलिस पर पत्थरबाजी, महिला सिपाही घायल, चार अभियुक्त हिरासत में

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के जाफरपुर गांव में रविवार रात एक मामूली चोरी का विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। रात करीब आठ बजे दो बच्चों के बीच चोरी के आरोप को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते पूरे गांव में फैल गया। एक पक्ष के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे गांव में तनाव का माहौल बन गया।

सूचना मिलने पर डायल 112 की पीआरवी टीम मौके पर पहुंची, लेकिन हालात बेकाबू हो गए। दलित बस्ती के कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की, जिसमें पीआरवी वाहन का शीशा टूट गया और एक महिला पुलिसकर्मी घायल हो गई। बताया गया कि ग्रामीणों ने चोरी के शक में एक युवक को पकड़ा था, जिसके बाद उसके परिजनों ने ग्रामीणों और पुलिस पर हमला बोल दिया। अतिरिक्त पुलिस बल की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया।
पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया। थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि पत्थरबाजी करने वालों की वीडियोग्राफी के आधार पर चिन्हित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सार्वजनिक स्थान पर चला शुरूर तो जेल जाओगे जरूर के तहत बिलरियागंज पुलिस ने दबोचा

Mon Sep 29 , 2025
सड़क व सार्वजनिक स्थान पर चला शुरूर तो जेल जाओगे जरूर।बिलरियागंज । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के आदेशानुसार थानाध्यक्ष सुनील कुमार दुबे के नेतृत्व में नशेबाजों पर सोमवार को बड़ी कार्यवाही की गई।स्थानीय पुलिस द्वारा नशेबाजों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर नशा करने वाले […]

You May Like

advertisement