अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई जांजगीर के द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कोरबा विभाग कार्यवाह मनमथनाथ शर्मा जिले के जिला संगठन मंत्री अजय सिंह ठाकुर व व्याख्यता दुखुराम गोयल उपस्थित हुये मुख्य अतिथियों ने माँ सरस्वती, व स्वामी विवेकानंद जी के शैल चित्रो पर पुष्पांजलि तथा दीप प्रज्वलित किया गया इसके पश्चात सभी मुख्य वक्ताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद के जीवन बारे मे अपना विचार व्यक्त किया। तत्पश्चात जिला संगठन मंत्री अजय ठाकुर जी ने स्वामी के ब्यक्तित्व पर सार गर्भित उदबोधन दिये, तथा कवि शिक्षक दुखूराम गोयल नेस्वामी विवेकानंद जी पर वंदना गीत प्रस्तुत करते हुए स्वामी के जीवन दर्शन के विभिन्न पहलुओं को छूते हुए जन्म, से लेकर निर्वाण तक ,अनेक प्रसंगों का वर्णन किया जिसमें बाल्यकाल से शिकागो सम्मेलन, भारतीय संस्कृति, जागो भारत सन्देश,शिकागो भाषण, विश्व गुरु,जैसे वे अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस देव से काफी प्रभावित थे । रामकृष्ण परमहंस की मृत्यु के बाद विवेकानंद ने बड़े पैमाने पर भारतीय उपमहाद्वीप का दौरा किया तथा स्वामी विवेकानंद को एक देशभक्त सन्यासी के रूप में माना जाता है और उनके जन्मदिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है व जांजगीर नगर मंत्री नरेन्द्र कश्यप के द्वारा कार्यक्रम में आये हुए समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त व कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किये ।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित अभिवप कर पूर्व कार्यकर्ता जितेन्द्र देवांगन(पार्षद),योगेश सिंह राणा, योगेश चौरसिया, सूरज यादव,शिवशंकर यादव ।कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद वर्तमान कार्यकारणी छग प्रदेश कार्यकरणी सदस्य हेमंत पैगवार ,जांजगीर नगर मंत्री नरेन्द्र कश्यप, नगर उपाध्यक्ष रामेश्वर कश्यप,प्रदीप राठौर,नगर कार्यलय मंत्री छत्रपाल विजय,एनसीसी प्रमुख गजेंद्र कौशिक,दिनेश देवांगन,दीपक उपाध्याय ,प्रशांत गोस्वामी,अभविप के नगर कार्यकरणी सदस्य शुभम पटेल,दुर्गेश राठौर,ओमप्रकाश यादव,आँशुमान,देवाशीष राठौर, जयप्रकाश राठौर,रोशन राठौर, प्रदीप महंत,रामकिशन कश्यप, पुष्कर कश्यप, सरवन सूर्या, रुद्रप्रताप,तथा समस्त कार्यकर्ता बंधु अधिक संख्या में उपस्थित रहे ।
Next Post
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਕਾਏ ਦੀ ਵਸੂਲੀ ਲਈ ਲਿਆਂਦੀ 'ਪੰਜਾਬ ਯਕਮੁਸ਼ਤ ਨਿਪਟਾਰਾ ਸਕੀਮ-2021' ਦਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਮੋਗਾ ਦੇ 3000 ਤੋਂ ਵਧੇਰੇ ਵਪਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਮਿਲੇਗਾ ਲਾਭ-
Wed Jan 13 , 2021
You May Like
-
2 years ago
हसौद के पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री