सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करते एडीएम प्रशासन राहुल कुमार विश्वकर्मा

हरैया ब्लॉक प्रमुख के अविश्वास प्रस्ताव पर बहस और मतदान आज, तैयारियां पूरी।
=चार सीओ,आधा दर्जन मजिस्ट्रेट, चार सौ पुलिस के जवान किए गए तैनात।
=वाई-फाई कनेक्टेड डेढ़ दर्जन सीसी कैमरे और ड्रोन से होगी निगहबानी।
सगड़ी(आजमगढ़): सगड़ी तहसील के हरैया ब्लाक प्रमुख के खिलाफ आए अविश्वास प्रस्ताव पर शनिवार 4 अक्टूबर को बहस के बाद मतदान होगा। क्षेत्र पंचायत सदस्यों को अपने पाले में करने के लिए पक्ष विपक्ष जहां जबरदस्त घेरेबंदी कर रहा है, वहीं प्रशासन भी पूरी तरह से तैयार है।
पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के हेतु चार पुलिस क्षेत्राधिकारी, छह मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए लगभग 400 पुलिसकर्मी डेढ़ दर्जन सब इंस्पेक्टर, दो प्लाटून पी ए सी के जवान तैनात किए गए हैं। पूरे परिसर की निगहबानी के लिए 14 सीसी कैमरे जो वाई-फाई कनेक्ट है जगह-जगह पर लगाए गए।इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी परिसर की निगरानी की जाएगी। परिसर के बाहर अगल-बगल के भवनों पर भी सशस्त्र पुलिस बल तनाव किया गया है। गेट से लेकर मतदान स्थल तक जबरदस्त बैरिकेटिंग की गई है।
पीठासीन अधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने बताया कि उच्चतम न्यायालय के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और आवश्यकता होने पर मतदान कराया जाएगा। दिन में 11 बजे चर्चा शुरू होगी। जिसके लिए 2 घंटे का समय रखा गया है। कोरम पूरा होने के बाद मतदान होगा। मतदान की कोई प्रक्रिया सार्वजनिक नहीं की जाएगी। पूरी कार्यवाही बंद लिफाफे में माननीय उच्चतम न्यायालय को प्रेषित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 100 क्षेत्र पंचायत सदस्य हैं जिन्हें चर्चा और मतदान में भाग लेना है। एडीएम राहुल कुमार ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान कराया जा रहा है। जिसके लिए सुरक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की गई है।
जहां प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर है वही दोनों पक्ष भी अपने-अपने पक्ष में क्षेत्र पंचायत सदस्यों को लाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मा0 प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश

Sat Oct 4 , 2025
लोकेशन रायबरेली रिपोर्टर विपिन राजपूतमा0 प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों व कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक कर दिए निर्देश ब्लॉक स्तर पर भी कैंप लगाकर सुनीं जाए जनता की समस्याएं:प्रभारी मंत्री रायबरेली, 03 अक्टूबर 2025मा0 मंत्री सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम,खादी एवं ग्रामोद्योग,रेशम उद्योग,हथकरघा तथा वस्त्रोद्योग […]

You May Like

Breaking News

advertisement