तीन नए आपराधिक कानून समय की जरूरत : प्रो. सुशीला चौहान

तीन नए आपराधिक कानून समय की जरूरत : प्रो. सुशीला चौहान

केयू विधि संस्थान में तीन नए आपराधिक कानूनों पर संगोष्ठी।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 6 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में विधि संस्थान के सेंटर फॉर रिसर्च ऑन क्रिमिनल लॉ एंड क्रिमिनोलॉजी द्वारा तीन नए आपराधिक कानूनों पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संस्थान की निदेशिका प्रो. सुशीला चौहान ने कहा कि तीन नए आपराधिक कानूनों पर इस तरह की संगोष्ठी आयोजित करने का उद्देश्य इस पर गहनता से विचार करना है और समय की जरूरत भी है।
मुख्य वक्ता लीगल सेल के प्रो. इंचार्ज प्रो. अमित लूदरी ने कहा कि समय के अनुसार कानूनों में भी बदलाव की जरूरत है। भारतीय साक्ष्य अधिनियम एवं भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में समय की जरूरत के हिसाब से उचित बदलाव किए गए हैं।
संगोष्ठी की दूसरी वक्ता डॉ. पूनम शर्मा ने कहा कि भारतीय न्याय संहिता में कई नए पहलुओं को जोड़ा गया ह और बहुत सारे अपराध कानून में बदलाव किया है जो कि समय के अनुसार जरूरी है। संस्थान के उप-निदेशक डॉ. रमेश सिरोही ने सबका धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. मंजिंदर गुलियानी, डॉ. जयकिशन भारद्वाज, डॉ. अमित कंबोज, डॉ. संतलाल निर्वाण, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. जापान सिंह, डॉ. सुरेन्द्र, डॉ. बसंत, डॉ. करमदीप सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सुगनी देवी स्कूल के देव और सुनैना ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीते स्वर्ण पदक

Tue Oct 7 , 2025
लाडवा 6 अक्टूबर विनोद कुमार यादव :आज सुगनी देवी आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रधानाचार्या पूजा छाबड़ा ने हर्ष के साथ बताया कि राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर हमारे विद्यालय के देव और सुनैना राष्ट्रीय स्तर पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता दून वैली […]

You May Like

Breaking News

advertisement