वोकल फार लोकल का संदेश देने के लिए कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में लगेगा शिल्प मेला : सुभाष सुधा

वोकल फार लोकल का संदेश देने के लिए कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में लगेगा शिल्प मेला : सुभाष सुधा

केशव पार्क (थीम पार्क) में 17 से 19 अक्टॅूबर तक लगेगा आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करने वाला वोकल फार लोकल का मेला।
दीपावली के पर्व पर सैल्फ हैल्प गु्रप, एनजीओ व स्ट्रीट वेंडर को मिलेगा स्वदेशी उत्पाद बेचने का बडा मंच।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 अक्टूबर : हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों का निर्माण करने वाले सैल्फ हैल्प गु्रप, एनजीओ व स्ट्रीट वेंडर को एक नया और बडा मंच दिया जा रहा है। यह मंच केशव पार्क (थीम पार्क) में सजाया जाएगा। इस मंच के लिए आत्मनिर्भर भारत को प्रदर्शित करने वाले वोकल फॉर लोकल का एक शिल्प मेला 17 से 19 अक्टूबर तक लगाया जाएगा। यह मंच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रयासों से ही स्थानीय शिल्पकारों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।
हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने आज यहां विशेष बातचीत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आदेशानुसार स्वदेशी उत्पादों को आमजन तक पहुंचाने के लिए 17 से 19 अक्टूबर तक केशव पार्क में सांझा स्वदेशी बाजार सजाया जा रहा है। इस बाजार में आत्म निर्भर भारत और वोकल फॉर लोकल के संदेश को जन जन तक पहुंचाने का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस बाजार में सैल्फ हैल्प गु्रप, एनजीओ और स्ट्रीट वेंडर अपनी मेहनत से तैयार किए गए स्वदेशी उत्पादों का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। यहां दीपावली के सजावटी सामान, सुदंर दीए, हस्तशिल्प वस्तुएं, घरेलु उपयोग की वस्तुएं और अनेक आकर्षक देशी उत्पाद देखने को मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि यह मेला केवल वस्तुओं का बाजार नहीं है बल्कि यह महिलाओं की आत्मनिर्भरता, स्थानीय कारीगरों के सामान और स्वदेशी भावना के पुन जागरण का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ना केवल स्थानीय अर्थ व्यवस्था को सशक्त बनाते है बल्कि यह हमें याद दिलवाते है कि देश की तरक्की तभी संभव है जब हम देशी उत्पादों को अपनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्म निर्भर भारत के संकल्प को साकार करने में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। इसलिए इस कार्यक्रम के साथ अधिक से अधिक लोग जुडे और देशी उत्पादों को खरीदे और स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहन दे। उन्होंने कुरुक्षेत्र के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि इस दीपावली को स्वदेशी दीपावली बनाएं, देशी उत्पाद खरीदे और अपने देश की मिट्टी की खुशबू को घर ले जाकर रोशन करे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

(एक गोली, पंद्रह नाम और खामोशी)जाति, ईर्ष्या और जीवन: नौकरशाही का स्याह पहलू : डॉ. सत्यवान सौरभ

Fri Oct 10 , 2025
(जाति-आधारित अपमान, साइड पोस्टिंग और मानसिक उत्पीड़न—अब एक अधिकारी की चुप्पी चीख़ जैसी है।) हिसार, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 10 अक्टूबर : जब जाति इस गुटबाजी का हिस्सा बन जाती है, तो योग्यता, ईमानदारी और संवेदनशीलता, सब हाशिए पर चले जाते हैं। पूरन कुमार की मौत झूठी प्रतिष्ठा के इस […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored