लगातार सातवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

किसी को धर्म के कार्य से जोड़ते हैं तो इसका पुण्य (इंसेंटिव) हमें उमर भर मिलता है: सचिन नारंग

फिरोजपुर 14 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार सातवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री राज कुमार कटारिया बने। श्री राज कुमार कटारिया ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, सक्षम बजाज, साजन वर्मा और मनमोहन स्याल नेबहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि अगर हम एक बार किसी को धर्म के साथ जोड़ देते हैं किसी को भगवान के साथ जोड़ देते हैं तो इसका पुण्य (इंसेंटिव) हमें जीवन भर मिलता रहता है। इसलिए हमें लोगों को सत्संग/भजन कीर्तन के साथ जोड़ने का प्रयास करते रहना चाहिए क्योंकि परमात्मा के नाम की कमाई से ऊपर और कोई कमाई नहीं है। इस अवसर पर श्री राज कुमार कटारिया, ऊषा रानी, पूनम कटारिया, अभय कटारिया, महक कटारिया, हियान कटारिया, कर्ण कटारिया, पुरूषोतम चावला, महंत शिवराम दास, संजीव हांडा, प्रवेश कुमार, गुलशन चावला, राजन जोशी, राम नरेश, मनोज गक्खड़, लोकेश तलवार, राम स्वरूप, दीपक जोशी, अजय ग्रोवर, राजेश बजाज, राजू ओबेरॉय, सुनीता कटारिया, राधिका पूजा हांडा, गीता बबूता, संगीता चावला, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चों व बुजुर्गों ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मेंहदावल में चला 'बैंक चेकिंग अभियान', सुरक्षा व्यवस्था चुस्त

Wed Oct 15 , 2025
संतकबीरनगर। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर के कड़े निर्देश पर जिले में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में, आज थाना मेंहदावल पुलिस ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक व्यापक बैंक चेकिंग अभियान चलाया।यह अभियान विशेष रूप से बैंक और एटीएम के […]

You May Like

advertisement