लगातार ग्यारवें दिन अमृतवेला सोसाइटी ने निकाली प्रभातफेरी

ईश्वर पर पूर्ण विश्वास, निःस्वार्थ प्रेम, समर्पण और अहंकार का त्याग ही की सच्ची भक्ति है

फिरोजपुर 18 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला प्रभात सोसाइटी द्वारा पावन कार्तिक मास के लगातार ग्यारवें दिन भी प्रभातफेरी का आयोजन किया गया जिसका माध्यम श्री मदन सोई परिवार बना। श्री मदन सोई परिवार ने बड़ी श्रद्धा और भाव से अपने घर अमृतवेला प्रभात सोसाइटी का सत्संग/भजन कीर्तन करवाया और भव्य प्रभातफेरी निकाली। हरि ओम शर्मा और अरुण नंदा ने एनिवर्सरी गीत गाकर संजीव बग्गी परिवार को बधाई दी। इसके बाद श्री राम और हनुमान जी के भजन गाते, शंखनाद करते, जयकारे लगाते हुए प्रभातफेरी निकाली गई। सभी नगर निवासियों ने बहुत ही उत्साह और गर्मजोशी के साथ प्रभातफेरी का स्वागत किया। सचिन नारंग, अरुण नंदा, हरि ओम शर्मा, साजन वर्मा और राजेश वासुदेवा ने बहुत ही सुंदर भजनों/भेटों का गायन किया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सचिन नारंग ने अपने प्रवचनों में कहा कि भगवान की सच्ची भक्ति में ईश्वर पर पूर्ण विश्वास, निःस्वार्थ प्रेम, समर्पण और अहंकार का त्याग शामिल है। एक सच्चे भक्त के लिए, भगवान में अटूट विश्वास होता है, वह हर परिस्थिति में उनके प्रति समर्पित रहता है और ईश्वर को ही अपना सब कुछ मानकर चलता है। सच्ची भक्ति अहंकार को मिटाकर मन की निर्मलता और ईश्वर के प्रति निरंतर समर्पण पर केंद्रित होती है।

इस अवसर पर श्री मदन सोई परिवार, गतिन्दर कमल, प्रशोतम चावला, महंत शिवराम, प्रदीप चानना, गुलशन चावला, लोकेश तलवार, प्रवेश कुमार मनमोहन स्याल, मनोज गखड़, राजन जोशी, सुनीता कटारिया, गीता बबूता, अरुणा तलवार व अधिक संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सर्व मंदिर केंद्रीय सभा फिरोजपुर के सभी बुद्धिजीवी,आचार्य और पुजारी वर्ग के निर्णय के मुताबिक दीपावली का पर्व 21 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा

Sun Oct 19 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 18 अक्टूबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored