आरटीओ या चालान चैक के नाम से मैसेज आए तो लिंक ना खोलें, हो सकती है ठगी : पुलिस अधीक्षक

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : पुलिस अधीक्षक कुरुक्षेत्र नीतीश अग्रवाल ने आमजन को साइबर अपराधों के प्रति आगाह करते हुए कहा है कि डिजिटल युग में टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है लेकिन साइबर अपराधी इसी टेक्नोलॉजी का फायदा उठाकर अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। आजकल साइबर ठगों ने ठगी करने का नया पैंतरा चला है।
पुलिस अधीक्षक ने एडवाइजरी जारी करते हुए आमजन को आगाह किया कि साईबर ठगों ने ठगी का नया पैंतरा ईजाद किया है। उन्होंने बताया कि साईबर ठग किसी भी व्यटसएप ग्रुप मे आरटीओ या आरटीओ चालान नाम से एप्लीकेशन का लिंक भेजकर अपनी गाड़ी के चालान बारे पता करने के लिए अपील करते हैं। जब भी ग्रुप का कोई भी सदस्य उस लिंक को खोलता है तो उसका मोबाईल फोन हैक हो जाता है और उसके बाद साइबर ठग उसका खाता खाली देते हैं। उसके बाद ठग हैक किए गए मोबाईल फोन से उसके किसी व्हाट्सएप ग्रुप में लिंक भेजते हैं और फिर वही ठगी का खेल खेलते हैं। इस नए पैंतरे में आमजन इसलिए आसानी से फंस जाता है क्योंकि लिंक ग्रुप के सदस्य या जानकार के मोबाईल द्बारा द्बारा भेजा जाता है। पीड़ित समझता है कि अपने ही साथी या जानकार ने लिंक भेजा है जबकि ऐसा लिंक साईबर ठगों किसी जानकार का मोबाइल हैक करके उसके नम्बर से भेजा जाता है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी प्रकार की वित्तीय या ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर राष्ट्रीय हैल्पलाईन नंबर 1930 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। इसके अलावा अपनी शिकायत साइबर क्राइम थाना या आपके संबंधित थाने में स्थापित साइबर हैल्प डेस्क पर दें सकते हैं। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि आमजन को सतर्क और सावधान रहने की जरुरत है। साईबर ठगी से बचने का जागरूकता ही एकमात्र उपाय है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र पिहोवा के मंदिरों में लगाया गया अन्नकूट का भंडारा, श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Thu Oct 23 , 2025
कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक: धर्म नगरी कुरुक्षेत्र के श्री जयराम आश्रम, गोडीया मठ, प्राचीन हनुमान मन्दिर, गोविंदा आश्रम, दक्षिण काली पीठ पिहोवा इत्यादि मंदिरों में आज अन्नकूट का भंडारा लगाया गया।हरिओम मंदिर एवं शास्त्री नगर सेवा समिति द्वारा द्वारा शास्त्री नगर स्थित हरिओम मंदिर में भी आज बुधवार को […]

You May Like

Breaking News

advertisement