‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ की तैयारियों पर मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के सम्मेलन का समापन

कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित मुख्य निर्वाचन अधिकारियों का दो दिवसीय सम्मेलन आज नई दिल्ली स्थित इंडिया इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर डेमोक्रेसी एंड इलेक्टोरल मैनेजमेंट (प्प्क्म्ड) में संपन्न हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने की। इस अवसर पर निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी भी उपस्थित रहे। देश के सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों ने इस सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी ‘विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों को अंतिम रूप देना था।
आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया गया। इसके पश्चात मुख्य निर्वाचन अधिकारियों द्वारा उठाए गए प्रश्नों और सुझावों पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। आयोग ने पूर्व में जारी निर्देशों की प्रगति की समीक्षा की, जिसमें राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को वर्तमान मतदाताओं की संख्या का मिलान पिछले एसआईआर के आंकड़ों से करने के निर्देश दिए गए थे। इसके अतिरिक्त आयोग ने आगामी चुनाव वाले राज्यों असम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, केरल और पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों के साथ पृथक रूप से चर्चा की और तैयारियों की समीक्षा की। यह सम्मेलन 10 सितंबर 2025 को आयोजित एसआईआर तैयारी सम्मेलन की अनुवर्ती कार्रवाई के रूप में संपन्न हुआ। उस सम्मेलन में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पिछले पूर्ण हुए एसआईआर के अनुसार मतदाताओं की संख्या, अर्हता तिथि एवं मतदाता सूची पर विस्तृत प्रस्तुति दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवाचार और स्टार्टअप को मिलेगा राज्य स्तरीय मंच, आवेदन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर तक

Fri Oct 24 , 2025
कवर्धा, 24 अक्टूबर 2025। रजत महोत्सव वर्ष 2025 के उपलक्ष्य में वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ द्वारा ‘छत्तीसगढ़ आइडियाथॉन 2025 स्टार्टअप पिचेस एवं एवार्ड्स इवेंट’ का शुभारंभ किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, आईटीआई, लाइवलीहुड कॉलेजों के […]

You May Like

advertisement