अक्षरधाम मन्दिर में गोवर्धन पूजा के साथ अन्नकूट महोत्सव

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर कुरुक्षेत्र स्थित स्वामीनारायण अक्षरधाम मन्दिर में
भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जायेगा यह आयोजन भक्तों की अटूट आस्था और पारंपरिक भक्ति का अद्भुत संगम बनेगा, जिसमें भगवान श्री स्वामीनारायण को 56 विविध व्यंजनों का भोग अर्पित किया जाएगा।
महोत्सव की शुरुआत पूज्य स्वामी श्री अनंत प्रकाश द्वारा की जाएगी, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय होगा। इसके तुरंत बाद, अन्नकूट दर्शन के लिए श्रद्धालु मंदिर पंहुंचेंगे और सत्संग सुनेंगे। कुरुक्षेत्र के प्रसिद्ध समाजसेवी विवेक भारद्वाज डब्बू नें जानकारी देते हुए बताया कि रविवार 26 अक्टूबर को अन्नकूटोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में असंख्य श्रद्धालु भाग लेंगे। आपको बता दें कि स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर कुरुक्षेत्र का निर्माण कार्य लगातार युद्ध स्तर पर जारी है। मंदिर परिसर में रविवार 26 अक्टूबर को अन्नकूटोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रातः 11 बजे श्री गोवर्धन जी पूजन एवं गो माता पूजन होगा।
इसके उपरान्त दोपहर 12 से सांय 6 बजे तक अन्नकूट दर्शन का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान संतों के प्रवचन भी होंगे और सत्संग का भी आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए मन्दिर परिसर में भंडारा प्रसाद भी वितरित किया जाएगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रामायण और महाभारत काल से ही छठ मनाने की रही है परंपरा

Sun Oct 26 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। पौराणिक महत्व सूर्योपासना का महापर्व छठ पूजा। लोक आस्था का महापर्व छठ मनाने की परंपरा रामायण और महाभारत काल से ही रही है। छठ वास्तव में सूर्योपासना का पर्व है। इसलिए इसे सूर्य षष्ठी व्रत के नाम से भी जाना जाता है। इसमें सूर्य की उपासना […]

You May Like

advertisement