जिला मंडलीय अस्पताल प्रशासन की लापरवाही ग्लूकोज की बोतल चुहो ने कुतर कर बनाया कबाड

आजमगढ़।मंडलीय जिला चिकित्सालय का विडियो हुआ वायरल

जहां मरीजों को दी जाने वाली जीवन रक्षक
ग्लूकोज की बोतलों को चूहों ने कुतर डाला है।
कुतरे गए ग्लूकोज की बोतलों को बोरे में भरकर
कबाड़ी के ठेले के पास रखा गया है। आश्चर्य कर देने वाली बात यह है जिस रूम में यह ग्लूकोज की बोतले रखी गई है। वहां का नजारा देखकर आप दंग रह जाएंगे।
ग्लूकोज की बोतलों को कूड़े के ढेर की तरह रखा गया है
ऐसा प्रतीत होता है कि यह मरीजो के जीवन को बचाने
के लिए नहीं उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने के लिए
बेकदरी और कूड़े करकट की तरह रखा गया है।
जिस तरह से कमरे में ग्लूकोज की बोतलों को रखा गया है। देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह
मरीज को कितना फायदा करेगी और कितना नुकसान। ग्लूकोज की बोतले इलाज के दौरान एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पूर्व में भी मरीजो को दी
जाने वाली जीवन रक्षक दवाइयां जो एक्सपायर भी नहीं हुई थी पोस्टमार्टम हाउस के पीछे कूड़े में फेंकी गई थी। अखबारों में खबरें प्रकाशित होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच टीम गठित कर अपनी जिम्मेदारी
निभाई थी। उसके बाद मामला ठंढे बस्ते में चला गया। अभी कुछ मांह पूर्व एक व्यक्ति को जिलाअस्पताल की सरकारी दवाइयां के साथ पुलिस ने
पकड़ा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उस व्यक्ति पर कार्रवाई की बात यह भी आ सकती है कि वह ग्लूकोज की बोतले एक्सपायरी रही होगी।
अगर एक्सपायरी रही होगी तो इतनी बड़ी मात्रा में किस
कारण से वह ग्लूकोज की बोतले एक्सपायर हुई।
अगर एक्सपायरी नहीं हुई है तो इतनी बड़ी घोर
लापरवाही कैसे हुई किन कारणों वह ग्लूकोज की
बोतले मरीजो तक क्यों नहीं पहुंच पाई। क्यों इतनी बड़ी मात्रा में ग्लूकोज की बोतलों को एक कमरे में कबाड़ की तरह रखी गई जिन्हें चूहे कुतर रहे हैं और बेकद्री के साथ रखी गई है। अब तो यह जांच का
विषय है। आखिर जिम्मेदारान कब तक चुप्पी साधे रहेंगे क्या इन जीवन रक्षक दवाइयां का कोई मोल नहीं जो आती है मरीजों के लिए पर कूड़े में पाई जाती हैं बेचते हुए पकड़ी जाती हैं दवाइयां को इस तरह से रखा जाता है जैसे इनका कोई मूल ही नहीं कूड़े करकट के समान जिन्हें चूहे कुतर रहे हैं। जहां सरकार मरीजों को निशुल्क बेहतर उपचार के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। वही इतनी बड़ी घोर लापरवाही कैसे हो रही है। जिम्मेदारों से पूछा गया सवाल तो जिम्मेदार नही नहीं दे पाये जबाब

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

युवा अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की निर्भीकता और निष्ठा से प्रेरणा लें

Mon Oct 27 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान कहरवान स्थित कार्यालय सभागार में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी की 135 वीं जयंती पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम के अध्यक्ष साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा कि गणेश शंकर विद्यार्थी क्रांतिकारी के साथ -साथ एक […]

You May Like

advertisement