सुकमा, 27 अक्टूबर 2025/ अखिल भारतीय सैनिक स्कूल शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कक्षा 6वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जायेगी। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन, राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाईट ‘www.nta.ac.in‘ या ‘https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society‘ पर 30 अक्टूबर 2025 शाम 05 बजे तक भरे जायेंगे।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
सुकमा, 25 अक्टूबर 2025/जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सुकमा के महाप्रबंधक ने बताया कि राज्य में नवाचार एवं स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने हेतु “सी.जी. आइडिएथॉन“ कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस पहल का उद्देश्य छात्रों एवं युवाओं में सृजनात्मकता और उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करते हुये उनके अभिनव […]