उत्तराखंड देहरादून उत्तराखंड स्थापना रजत जयंती में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी आयेंगे

सागर मलिक

आयुक्त पाण्डेय और अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने FRI में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

देहरादून। राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती उत्सव में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उत्तराखण्ड आने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। यह पहला अवसर है, जब प्रधानमंत्री ऐसे महत्वपूर्ण आयोजन में राज्यवासियों का उत्साहवर्धन करेंगे।

प्रधानमंत्री के प्रस्तावित उत्तराखण्ड़ भ्रमण के दृष्टिगत आज आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पाण्डेय, अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी, जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक उद्योग सौरभ गहरवार, आईजी इंटेलिजेंस केएस नगन्याल, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप, एसएसपी अजय सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा आयोजन स्थल एफआरआई का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। सभी अधिकारियों द्वारा इस महत्वपूर्ण आयोजन को व्यवस्थित ढंग से आयोजित किये जाने के लिये हर प्रकार की व्यवस्था समय से पहले पूर्ण किये जाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

आयुक्त गढ़वाल द्वारा जिलाधिकारी सहित सभी विभागीय उच्चाधिकारियों को इस आयोजन को यादगार बनाने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

MDDA बोर्ड बैठक में 41 प्रस्तावों को स्वीकृति

Tue Oct 28 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनMDDA बोर्ड बैठक में 41 प्रस्तावों को स्वीकृति,सागर मलिक धौलास आवासीय परियोजना के शेष कार्यों को पूरा करने के लिए मिली ₹50 करोड़ ऋण की स्वीकृति देहरादून का नियोजित और पारदर्शी विकास हमारी प्राथमिकता- विनय शंकर पांडेयजनहित से जुड़े निर्माण कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा- बंशीधर तिवारीदेहरादून। […]

You May Like

advertisement