श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के फ्री हेल्थ कैंप में 565 ग्रामीणों ने लाभ उठाया

उत्तराखंड देहरादून
श्री मंहत इंद्रेश अस्पताल के फ्री हेल्थ कैंप में 565 ग्रामीणों ने लाभ उठाया,
सागर मलिक

श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से की गईं निःशुल्क जांचें, फ्री दवाईयां भी बांटी

लंढौरा। “स्वस्थ गांव, सशक्त समाज” की भावना को साकार करते हुए श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून की ओर से प्रधान कार्यालय, भूकंपुर गांव, लंढौरा में एक दिवसीय निःशुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। इस कैंप में क्षेत्र के 565 ग्रामीणों ने भाग लेकर न केवल अपनी स्वास्थ्य जांच कराई, बल्कि निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श और दवाओं का भी लाभ उठाया।

सोमवार को कैंप का शुभारंभ वरिष्ठ समाजसेवी आदिल फरीदी एवम् ग्राम प्रधान भूकंपुर सबदर प्रधान द्वारा किया गया। आदिल फरीदी ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के चेयरमैन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के दिशा-निर्देशन में ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का कार्य सराहनीय है। आज लंढौरा क्षेत्र के लोगों ने इस मुहिम का सीधा लाभ उठाया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे कैंप नियमित रूप से आयोजित करने का अनुरोध किया।

ग्राम प्रधान सबदर प्रधान ने कहा कि श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल का उद्देश्य है कि प्रत्येक गांव और समुदाय तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचे, ताकि कोई भी व्यक्ति चिकित्सा सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि इस हेल्थ कैंप ने न केवल ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन और उज्ज्वल भविष्य बसता है।

कैंप में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के विभिन्न विभागों से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं प्रदान कीं। मेडिसिन विभाग से डॉ. दीपशिखा, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग से डॉ. अंशिका, नेत्र रोग विभाग से डॉ. श्रेष्ठा, नाक-कान-गला रोग विभाग से डॉ. शैफाली चंदेल, त्वचा एवं यौन रोग विभाग से डॉ. राहुल सिहाग, शिशु एवं बाल रोग विभाग से डॉ. शोभा,तथा सर्जरी विभाग से डॉ. सौरभ गम्भीर ने मरीजों की जांच की और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिए। कैंप के दौरान ग्रामीणों के लिए ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी जांचें पूरी तरह निःशुल्क की गईं। साथ ही जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाइयां भी प्रदान की गईं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भूकंपर गांव के प्रधान सबदर प्रधान, तैमूर भाई, सुमित प्रजापति सहित श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी विवेक शर्मा का विशेष योगदान रहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

साध्वी ऋतंभरा के 60वें जन्मदिवस पर "दोहों में दीदी मां" पुस्तक का लोकार्पण

Tue Oct 28 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, संवाददाता – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877 प्रख्यात साहित्यकार डॉ. उमाशंकर “राही” ने 121 दोहों में विस्तार से लिखी है साध्वी ऋतंभरा की संघर्षमय जीवन-यात्रा। वृन्दावन,27 अक्टूबर : पिछले दिनों वात्सल्य ग्राम की संस्थापिका एवं अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त वात्सल्य मूर्ति, […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored