छात्राओं को आत्मरक्षा व घरेलू हिंसा/महिला सशक्तिकरण की जानकारी दे कर किया गया जागरूक

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

छात्राओं को आत्मरक्षा व घरेलू हिंसा/महिला सशक्तिकरण की जानकारी दे कर किया गया जागरूक

रायबरेली, 28 अक्टूबर 2025
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार जनपद में चलाये जा रहे अभियान “मिशन शक्ति फेज 5.0” के तहत महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना एवं मिशन शक्ति अधिकारियों के सहयोग से विकास खण्ड महराजगंज के में जागरूकता कार्यक्रम आयोजन किया गया और वन स्टाप सेन्टर से श्रद्धा सिंह ने घरेलू हिंसा 2005, दहेज उन्नमूलन विषय पर विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया कि यदि महिलाओं पर घरेलू हिंसा होती है तो पीड़ित महिला 60 दिनों के भी तत्काल उपचार प्राप्त कर सकती है। पीड़ित महिलाएँ इस अधिनियम के तहत किसी भी वयस्क पुरुष अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज करा सकती हैं जो उसके साथ घरेलू संबंध में है यहां तक कि वे महिलाएं जो बहनें विधवाएं माताएं, एकल महिलाएं हैं या दुर्व्यवहार करने वाले के साथ रह रही हैं प्रस्तावित कानून के तहत कानूनी संरक्षण की हकदार हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 4 के अनुसार, विवाह के संबंध में दुल्हन या दूल्हे या उनके रिश्तेदारों से सीधे या परोक्ष रूप से दहेज मांगना एक दंडनीय अपराध है। इस अपराध के लिए छह महीने से लेकर दो साल तक का कारावास और 10,000 रुपए तक का जुर्माना हो सकता है। दहेज प्रथा को खत्म करने के लिए शिक्षा और जागरूकता फैलाना कड़े कानून बनाना और उन्हें सख्ती से लागू करना बेटियों को सशक्त बनाना, और सामाजिक मानसिकता को बदलना आवश्यक है। इस में बेटियों को अच्छी शिक्षा और करियर के अवसर देना, उन्हें आत्म निर्भर बनाना, और विवाह को एक व्यावसायिक सौदा मानने के बजाय आपसी सम्मान और प्यार कारिश्ता मानना है। महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी गयी सखी वन स्टॉप सेंटर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गयी साथ टोल हेल्प लाइन नम्बर 1098, 181, 1930, 112, 1090 आदि के प्रति जागरूक करते हुए विभागीय योजनाओं की पम्पलेट वितरण की किया गया साथ ही कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सशक्तिकरण, आत्मरक्षा और शासन द्वारा चलाई जार ही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास और जागरूकता के साथ समाज में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया एवं छात्राओ को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के प्रति उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने के साथ-साथ नारी स्वास्थ्य एवं नारी सुरक्षा व सशक्तिकरण संबंधित कई विषयों पर जागरूक किया गया। छात्राओं को मिशन शक्ति के उद्देश्यों को विस्तार से बताया और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रति प्रेरित किया। साथ ही कन्या सुमंगला योजना, विधवा पेंशन, बाल सेवा योजना, विकलांग पेंशन, मातृत्व वंदना योजना, सुकन्या समृद्धि योजना व आदि योजना की जानकारी दी गई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में 28 अक्टूबर 2025 को स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम

Wed Oct 29 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में 28 अक्टूबर 2025 को स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स रायबरेली, उत्तर प्रदेश) के कैंसर विभाग के डॉक्टर न केवल मरीजों का इलाज कर रहे हैं, बल्कि इस बीमारी के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए सक्रिय अभियानों में […]

You May Like

advertisement