अवैध रूप से गौण खनिज रेत का उत्खनन करते 6 वाहनों पर प्रकरण दर्ज

जगदलपुर, 29 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री हरिस एस के निर्देशानुसार खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा के मार्गदर्शन में खनिज जांच दल द्वारा 28 अक्टूबर को जिले के ग्राम बनियागांव का औचक निरीक्षण में अवैध रूप से गौण खनिज रेत का उत्खनन करते पाये जाने के कारण उत्खननकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर 6 वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में सौंपी गई। रेत का अवैध परिवहन करते हुए पांच टिप्पर और एक चैन माउण्टेन पोकलेन की जब्ती की गई है। वाहनों को खनिज मय जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला खनिज जांच उड़नदस्ता दल के खनि अधिकारी श्री शिखर चेरपा, खनि निरीक्षक श्री मृदुल गुहा तथा खनि सिपाही श्री डिकेश्वर खरे उपस्थित रहे। उपरोक्त सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71 सहपठित खान एवं खनिज (विकास तथा विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राज्योत्सव-2025-पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

Wed Oct 29 , 2025
तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाओं की होगी प्रस्तुतियां कोरिया 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में।आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से किया जा रहा है। राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष के राज्योत्सव में मुख्य […]

You May Like

Breaking News

advertisement