राज्योत्सव-2025-पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि

तीन दिनों तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाओं की होगी प्रस्तुतियां

कोरिया 29 अक्टूबर 2025/ राज्य स्थापना दिवस-2025 के अवसर पर जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में।आयोजित होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम की तैयारियां तेजी से किया जा रहा है।

राज्य शासन द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार इस वर्ष के राज्योत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल शामिल होंगे।

शासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम 2 नवम्बर से 4 नवम्बर 2025 तक तीन दिनों तक चलेगा। राज्योत्सव के दौरान सांस्कृतिक।कार्यक्रमों, पारंपरिक लोककला एवं नृत्य प्रस्तुतियों, स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी-सह-विक्रय, महिला स्व सहायता समूहों के स्टॉल  तथा शासकीय योजनाओं की जानकारी से संबंधित गतिविधियां आयोजित की जाएँगी।

जिला कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कार्यक्रम की व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति एवं विकास यात्रा का उत्सव मनाएँ।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

’पूना मारगेम’ के तहत मुख्यधारा में लौटे 21 माओवादियों को संविधान की प्रति सौंपकर पुलिस महानिरीक्षक बस्तर और गायता-मांझी ने किया स्वागत

Wed Oct 29 , 2025
उत्तर बस्तर कांकेर 29 अक्टूबर 2025/ जिले में सक्रिय माओवादियों में से 21 हिंसा का मार्ग छोड़कर शासन की रीति-नीति से प्रभावित होकर समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। जंगलवार कॉलेज सिंगारभाट में आज आयोजित कार्यक्रम में बस्तर संभाग के पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी. ने सभी 21 माओवादियों को […]

You May Like

advertisement