मीडिया संस्थान के छात्रों के लिए कार्यशाला बना रत्नावली महोत्सव

मीडिया चौपाल बनी सबके आकर्षण का केन्द्र।
हरियाणवी न्यूज लैटर भी खूब भाया सबको।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 1 नवम्बर : राज्य स्तरीय रत्नावली समारोह इस बार जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के छात्रों के लिए एक कार्यशाला के रूप में अच्छा मंच साबित हुआ। संस्थान की मीडिया चौपाल व हरियाणवी न्यूज लैटर रत्नावली समारोह में सबसे अधिक आकर्षण का केन्द्र रहे। समारोह में आने वाले प्रत्येक अतिथि का मीडिया चौपाल में साक्षात्कार लिया गया और सभी ने खुले मन से अपने मन के विचार हरियाणवी में सांझा किए। इसके साथ-साथ सबने हरियाणवी में छपे न्यूज लैटर को खूब पढ़ा।
संस्थान के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया द्वारा पहली बार रत्नावली समारोह में शुरू की गई मीडिया चौपाल व हरियाणवी न्यूज लैटर की सबने मुक्त कंठ से प्रशंसा की। मीडिया चौपाल का संचालन प्रो. महासिंह पूनिया ने किया जबकि उनका सहयोग डॉ. आबिद अली, डॉ. सतीश राणा, तकनीकी सहायक नरेश कुमार ने दिया। जबकि हरियाणवी न्यूज लैटर जो सबके आकर्षण का केन्द्र बना हुआ था। समारोह में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति ने हरियाणवी न्यूज लैटर को पढ़ा। न्यूज लैटर को तैयार कराने का कार्य प्रो. महासिंह पूनिया, डॉ. अभिनव कटारिया, डॉ. आबिद अली, डॉ. प्रदीप कुमार राय, डॉ. तपेश किरण, राहुल अरोड़ा, अमित जांगड़ा ने अपना योगदान दिया। संस्थान के शिक्षक डॉ. तपेश किरण, रोमा, ऋतु, मोनिका, राकेश ने हस्तशिल्प मेले में छात्रों के सहयोग से स्टाल लगाए।
हरियाणवी रागनियों पर झूम उठे दर्शक।
रत्नावली के अंतिम दिन ओपन एयर थियेटर में लोक पारंपरिक रागनी गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाली शर्मा, रमेश कलाहवडिया तथा नरेन्द्र डांगी ने अपनी रागनियों के माध्यम से सबका मन मोह लिया। सुबह 11 बजे रागनी की शुरूआत हुई और दोपहर 2 बजे तक रागनी का कार्यक्रम चलता रहा । रागनियों को सुनने के लिए आसपास तथा दूर दराज के गांव से बड़े बुर्जुग आए हुए थे। रागनी कार्यक्रम में गायक कलाकारों ने रागनियों के साथ-साथ हरियाणवी चुटकुलों के माध्यम से दर्शकों को खूब मनोरंजन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश विदेश के ख्याति प्राप्त ज्योतिषाचार्य 15 नवंबर को भोपाल में होंगे इक्ट्ठा

Sun Nov 2 , 2025
विश्व शांति जनकल्याण के लिए होगा चिंतन मंथन। सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 भोपाल,2 नवंबर : डिवाइन सोशल सोसाइटी एवं निखिल परा विज्ञान संस्थान द्वारा राजधानी भोपाल में पहली बार ज्योतिष आचार्या विद्वान कहकशा सक्सेना टैरो कार्ड रीडर एवं […]

You May Like

Breaking News

advertisement