विधायक श्री नेताम ने किया विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिक के सहयोग एवं राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद रायपुर के सौजन्य से डाईट कांकेर में जोन स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला का आयोजन किया गया, जिसका अवलोकन विधायक श्री आशाराम नेताम द्वारा आज किया गया। उन्होंने कांकेर, धमतरी एवं नारायणपुर जिलों से पहुंचे बाल वैज्ञानिकों द्वारा लगाए गए मॉडल प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जोन स्तरीय बाल मेला में नारायणपुर जिले से 11 तथा धमतरी एवं कांकेर जिले से 46-46 स्कूली बच्चों द्वारा अपने विज्ञान मॉडल का प्रदर्शनी किया गया। सतत कृषि, अपशिष्ट प्रबंधन और प्लास्टिक के विकल्प, हरित ऊर्जा, उभरती हुई प्रौद्योगिक, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन विषय पर आधारित इस विज्ञान मेला का विधायक श्री नेताम ने तारीफ की तथा लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के लिए बाल वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने अनुसंधान और विज्ञान को लगातार आगे बढ़ाते रहे, ताकि समाज को नई दिशा मिले। स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की अपील भी उनके द्वारा की गई। कार्यक्रम को श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद, डाईट के उप प्राचार्य भुवन जैन, विज्ञान मेला के नोडल अधिकारी श्रीमती पुष्पांजलि ठाकुर सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में ‘वंदे मातरम‘ की गूंजवर्ष भर चलेगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का महोत्सव

Fri Nov 7 , 2025
कोरिया 07 नवम्बर 2025/ वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ पूरे देश के लिए गर्व और राष्ट्रभक्ति का अद्वितीय अवसर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के मार्गदर्शन में इस ऐतिहासिक पर्व को वर्षभर चलने वाले महाअभियान के रूप में मनाया जा रहा है। देश के साथ कोरिया जिले में भी […]

You May Like

advertisement