जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों और विद्यार्थियों ने सामूहिक रूप से गाया राष्ट्रीय गीत

‘वंदे मातरम्’

उत्तर बस्तर कांकेर, 07 नवम्बर 2025/ जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं ने आज सामूहिक रूप से राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया। राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ की 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज जिले की सभी शासकीय कार्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थाओं में सामूहिक राष्ट्रीय गीत गायन का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय कांकेर के शासकीय पीएमश्री नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम, पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी, महेश जैन, अनिरूद्ध साहू तथा जिला पंचायत के सीईओ श्री हरेश मंडावी, एसडीएम कांकेर श्री अरूण वर्मा, सहित गणमान्य नागरिकों एवं विद्यालयीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कांकेर श्री आशाराम नेताम ने कहा कि राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ हमें राष्ट्र प्रेम की शिक्षा देता है। यह गीत हमारे देश की आजादी का नारा बन गया था। आज से 150 वर्ष पहले बंकिमचन्द्र चट्टोउपाध्याय ने ‘वंदे मातरम्’ को संस्कृतनिष्ठ बंगाली में रचा था। यह गीत उनके उपान्यास ‘आनंद मठ’ का एक अंश था, जो सबसे पहले धारावाहिक के रूप में बंगदर्शन में प्रकाशित हुआ था। यह उपन्यास 1770 के दशक में हुए सन्यासी विद्रोह पर आधारित था, आनंद मठ बाद में 1882 में एक पुस्तक के रूप में प्रकाशित हुआ। इस अमर गीत के रचयिता श्री बंकिम चटर्जी को स्मरण करते हुए विधायक श्री नेताम ने कहा कि हमारा देश समृद्ध हो और खुशहाल बनें, इसके लिए हम सभी को संगठित होकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय गीत हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है, हम सब अपना लक्ष्य निर्धारित करते हुए देश की विकास में भागीदार बनें। कार्यक्रम को पूर्व विधायक श्री शिशुपाल शोरी और श्री महेश जैन ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मां भारती को समर्पित देश भक्ति और आध्यात्मिकता के भाव से भरा यह गीत हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद द्वारा किया गया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

लोक निर्माण विभाग ने सड़कों का मरम्मत कार्य किया प्रारंभ

Fri Nov 7 , 2025
दिसंबर तक सभी मुख्य मार्ग होंगे सुगम आमजनों को मिलेगी राहत बलरामपुर, 07 नवम्बर 2025/ शासन के मुंषानुरूप लोक निर्माण विभाग अंतर्गत जिले के क्षतिग्रस्त सड़कों में सुगम आवागमन सुनिष्चित करने मरम्मत कार्य शुरू किया गया है। वर्षा ऋतु के समाप्त होते ही जिले में सड़कों के संधारण एवं मरम्मत […]

You May Like

Breaking News

advertisement