पड़े से टकराई कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो दोस्तो की हालत गंभीर

उत्तराखंड देहरादून
पड़े से टकराई कार, इंजीनियरिंग के छात्र की मौत, दो दोस्तो की हालत गंभीर,
सागर मलिक

उत्तराखंड में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, और लोग अकाल मौत का शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला देहरादून के सहसपुर थाना क्षेत्र के बड़ा रामपुर के पास सामने आया, जहां एक कार सीधे पेड़ से टकरा गई।

हादसे में कार सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसपुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सत्यम उर्फ हर्षराज को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवक, विनीत और सौरभ, की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया।

कार सीधे पेड़ से टकराई: सहसपुर कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि बड़ा रामपुर मस्जिद के पास सड़क किनारे कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि कार संख्या UK 07 HE 9736 सड़क किनारे सीधे पेड़ से टकराई हुई थी।

पुलिस ने की कार्रवाई: पुलिस ने हादसे में घायल तीनों युवकों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। वहीं, सहसपुर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खो जाने के कारण हुआ हो सकता है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, मंहत इंद्रेश अस्पताल द्वारा

Mon Nov 10 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनस्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, मंहत इंद्रेश अस्पताल द्वारा,सागर मलिक कैंसर जागरूकता एवम् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में 812 मरीजों ने उठाया शिविर का लाभ पूर्व राज्यमंत्री सुबोध राकेश ने किया शिविर का शुभारंभहरिद्वार। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून एवं श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान […]

You May Like

Breaking News

advertisement