फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

फतेहगंज पश्चिमी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी में थाना फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को 11.30 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार फतेहगंज पश्चिमी निवासी गिरफ्तार अभियुक्त आरिफ पुत्र आबिद हुसैन, निवासी मोहल्ला एक मीनार मस्जिद के पास, भोलेनगर, को रबर फैक्ट्री को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 11.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरिफ इससे पहले भी मुकदमा संख्या 427/2025 धारा 8/21/27 एनडीपीएस एक्ट में वांछित चल रहा था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह स्मैक उत्तराखंड से लाकर उसकी पुड़िया बनाकर बेचता था और इसी से मुनाफा कमाता था।
पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा आयोजित किया गया मेगा हेल्थ मेला

Wed Nov 12 , 2025
इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा आयोजित किया गया मेगा हेल्थ मेला दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस द्वारा आयोजित मेगा हेल्थ मेला दिनांक 11 नवम्बर 2025 को इनर व्हील क्लब ऑफ ग्लोरी प्लस की ओर से एक भव्य मेगा हेल्थ चेकअप मेला […]

You May Like

Breaking News

advertisement