छपरा सुल्तानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निरीक्षण में मिली गंभीर अनियमितताएँ

सीएमओ ने दिए तत्काल सुधार व कार्यवाही के निर्देश

मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर अजमतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छपरा सुल्तानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्था अत्यंत अव्यवस्थित पाई गई।
स्वास्थ्य केंद्र परिसर में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब मिली तथा जगह-जगह गंदगी देखी गई। निरीक्षण के दौरान जाँचें भी अपेक्षाकृत कम पाई गईं तथा कई रजिस्टरों का रख-रखाव ठीक प्रकार से नहीं किया गया था।
फार्मासिस्ट रामभवन द्वारा दवा वितरण तो किया जा रहा था, परंतु दवाओं की दैनिक खपत रजिस्टर जून माह के बाद से अद्यतन नहीं थी इसे मुख्य चिकित्साधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। फार्मासिस्ट ने भविष्य में ऐसी त्रुटि न दोहराने का आश्वासन देते हुए नियमित रूप से अभिलेखों का रखरखाव ठीक रखा जायेगा, जिस पर सीएमओ ने आगामी गलती पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी देते हुए छोड़ दिया ।
निरीक्षण में एसएलए कुबेर यादव के अनुपस्थित पाए जाने पर एक दिन का वेतन काटने एवं वार्ड ब्वाय अखिलेश तिवारी द्वारा साफ-सफाई की स्थिति खराब पाए जाने , एलटी प्रितम चौहान द्वारा जांचें कम करने, तथा स्टाफ नर्स द्वारा रजिस्टर रख-रखाव में लापरवाही पाए जाने पर सभी से स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ ने निर्देशित किया है कि यदि प्राप्त स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित कर्मियों का भी वेतन रोका जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपने कार्य व्यवहार एवं उत्तरदायित्व में सुधार लाएँ, अन्यथा उनके विरुद्ध कठोर प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

                                        

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली और उन्नाव की संयुक्त आबकारी टीम ने पकड़ी 60 लीटर अवैध कच्ची शराब

Thu Nov 13 , 2025
रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली और उन्नाव की संयुक्त आबकारी टीम ने पकड़ी 60 लीटर अवैध कच्ची शराब रायबरेली,12 नवंबर 2025डीईओ दिनेश कुमार ने बताया है कि जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार, अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी अभियान के अन्तर्गत आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 2 महाराजगंज रायबरेली […]

You May Like

Breaking News

advertisement