डॉक्टर सोनू शर्मा द्वारा पांच जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें भेंट

डॉक्टर सोनू शर्मा द्वारा पांच जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें भेंट

दीनानगर/चंडीगढ़: [कैप्टन सुभाष चंद्र शर्मा प्रभारी संपादक पंजाब] :=

श्री ब्राह्मण सभा पंजाब के प्रदेश यूथ प्रधान एवं लोक सेवा समिति के पंजाब प्रधान डॉ.सोनू शर्मा द्वारा बहिरामपुर स्थित समिति के कार्यालय में कोविड-19 के सभी नियमों तथा हिदायतों का पालन करते हुए 5 जरूरतमंद परिवारों को सिलाई मशीनें भेंट की गई। डॉ सोनू शर्मा ने बताया कि सिलाई मशीनों को देने का मुख्य मकसद था कि नारी शक्ति, स्वरोजगार के जरिए आत्मनिर्भर बनकर अपने पैरों पर खड़ी हो सकें।
गौरतलब है कि लोक सेवा समिति पिछले 15 सालों से लगातार समाज हित के कार्य, जैसे प्रत्येक माह 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन, 100 परिवारों को 500रु के हिसाब से पेंशन, गरीब लड़कियों की शादी में शगुन स्कीम के अंतर्गत पांच हजार रु शगुन भेंट करने के साथ नशे के विरुद्ध एवं ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार लगवाकर जनता को जागरूक भी करती है। समिति द्वारा कोरोना काल में विशेष तौर पर पांच हजार परिवारों को मुफ्त राशन भी वितरित किया गया। इस अवसर पर विशेष तौर पर हिंदू सुरक्षा समिति के पंजाब उपाध्यक्ष डॉक्टर हरिदेव अग्निहोत्री, श्री ब्राह्मण सभा के पंजाब यूथ उपाध्यक्ष नरेश शर्मा, अभिषेक राजपूत, राजपाल, वेदप्रकाश आदि समिति के सदस्य मौजूद थे।

Read Article

Share Post

VVNEWS वैशवारा

Leave a Reply

Please rate

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਵੀ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧ

Fri Apr 23 , 2021
ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਣਕ ਦੀ ਖਰੀਦ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੋਵਿਡ ਤੋਂ ਬਚਾਅ ਲਈ ਵੀ ਕੀਤੇ ਪ੍ਰਬੰਧ-(ਅਨਾਜ ਮੰਡੀਆਂ ‘ਚ ਭੀੜ ਨੂੰ ਘਟਾਉਣ ਲਈ ਆਰਜ਼ੀ ਖਰੀਦ ਕੇਂਦਰ ਲਾਹੇਵੰਦ ਸਾਬਤ ਹੋ ਰਹੇ)( ਅਨਾਜ ਦੀਆਂ ਢੇਰੀਆਂ ਲਈ ਦਾਇਰਿਆਂ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਹੋਈ ਹੈ ਨਿਸ਼ਾਨਦੇਹੀ – ਵਧੀਕ ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ)ਮੋਗਾ, 23 ਅਪ੍ਰੈਲ (ਸ਼ਾਲੀਨ ਸ਼ਰਮਾ, ਜਿਲਾ […]

You May Like

advertisement