तकनीकी खराबी के चलते एयरफोर्स हेलिकॉप्टर की खेत में इमरजेंसी लैंडिंग

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : मीरगंज क्षेत्र में सोमवार शाम इंडियन एयरफोर्स के एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (एएलएच) को तकनीकी खराबी के चलते सरसों के खेत में सुरक्षित उतारना पड़ा। गोरा लोकनाथपुर गांव के पास हुए इस घटनाक्रम से इलाके में हड़कंप मच गया। करीब चार बजे हुई इमरजेंसी लैंडिंग देखने को ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।
एयरफोर्स से मिली प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हेलिकॉप्टर रूटीन ट्रेनिंग मिशन पर था। उड़ान के दौरान एक टेक्निकल स्नैग महसूस होते ही एयरक्रू ने तुरंत निर्णय लेते हुए सुरक्षित प्रिकॉशनरी लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर को बिना किसी नुकसान के खेत में उतार लिया गया। एयरफोर्स ने बताया कि पायलट सहित सभी क्रू सदस्य पूरी तरह सुरक्षित हैं। आईएएफ अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर भी किसी तरह की क्षति नहीं हुई है। बरेली एयरबेस से वायुसेना की रिकवरी टीम को घटना स्थल के लिए रवाना कर दिया गया है, जो हेलिकॉप्टर की तकनीकी जांच और आगे की प्रक्रिया को संभालेगी।
हेलिकॉप्टर के खेतों में उतरने की खबर फैलते ही गोरा लोकनाथपुर और आसपास के गांवों से लोग मौके पर पहुंच गए। बढ़ती भीड़ को देखते हुए एसडीएम मीरगंज, सीओ और प्रभारी निरीक्षक फोर्स के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हेलिकॉप्टर के आसपास बैरिकेडिंग कर सुरक्षा घेरा बना दिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे भीड़ न बढ़ाएं और सेना की टेक्निकल टीम का सहयोग करें। स्थानीय पुलिस व प्रशासन ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। अधिकारी हेलिकॉप्टर की लैंडिंग और तकनीकी खराबी के कारणों की जांच में जुटे हैं। मौके पर सेना और प्रशासन के अधिकारी देर शाम तक मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों का सम्भाजन के संबंध में बैठक हुई सम्पन्न

Wed Nov 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में जनपद के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ मतदेय स्थलों का सम्भाजन के संबंध में बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।बैठक में अवगत कराया गया कि मतदेय स्थलों के सम्भाजन की कार्यवाही के […]

You May Like

advertisement