स्वच्छता की ओर एक और कदम जीयनपुर में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन

स्वच्छता की ओर एक और कदम जीयनपुर में सार्वजनिक शौचालय का उद्घाटन।
=स्वच्छता अभियान को मिलेगा बढ़ावा, लोगों को मिलेगी राहत

जीत बहादुर लाल सगड़ी (आजमगढ़): नगर पंचायत जीयनपुर के जामेतूलबनात वार्ड में एक नए सार्वजनिक शौचालय का अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने बुधवार को फीता काटकर जनता को समर्पित किया।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ नागरिक और नगर पंचायत के कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक शौचालय के निर्माण से स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और स्वच्छता अभियान को गति मिलेगी।
नगर पंचायत अध्यक्ष पुरुषोत्तम यादव ने कहा कि नगर की स्वच्छता उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य नगर पंचायत का चतुर्दिक विकास करना है और लक्ष्य हर वार्ड को साफ-सुथरा और सुविधाजनक बनाना है। पिछले 4 सालों में नगर में नालियों का जाल बिछा है। प्रकाश के क्षेत्र में अद्वितीय काम हुआ है। अमृत सरोवर के रूप में कई पोखरियों का सुंदरीकरण किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक एकलाख अहमद,रामजन्म, राजू यादव, बृजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना : डॉ. गणेश दत्त

Wed Nov 19 , 2025
तीन समान किस्तों में किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान करती है सरकार। लाडवा, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 19 नवंबर : मार्केट कमेटी चेयरमैन डॉ. गणेश दत्त ने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्र सरकार की योजना है, जिसका उद्देश्य किसानों को […]

You May Like

advertisement