मृगशीर्ष अमावस्या के दिन अमृतवेला सोसाइटी ने किया सत्संग

मृगशीर्ष अमावस्या के दिन अमृतवेला सोसाइटी ने किया सत्संग

फिरोजपुर 20 नवम्बर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

अमृतवेला सदस्यों ने मार्गशीर्ष अमावस्या के दिन प्राचीन श्री राधा कृष्ण मंदिर बाजार रामसुख दास फिरोजपुर शहर में सुबह 6 बजे भजन कीर्तन का आयोजन किया जिसमे भक्तों का उत्साह देखने लायक था। बहुत ही आनंदमयी माहौल था। सचिन नारंग, जगदीश मक्कड़ अजय ग्रोवर और नीरू ने सुन्दर भजनों/भेटों का गायन किया। मार्गशीर्ष अमावस्या के अवसर पर भक्तों श्रद्धालुओं ने सत्संग और संकीर्तन रूपी स्नान किया। इस अवसर पर पंडित सत्यदेव भारद्वाज ने मार्गशीर्ष अमावस्या के नियम बताते हुए कहा कि अमावस्‍या के दिन पवित्र नदी में स्‍नान करना चाहिए, यदि ऐसा संभव ना हो तो घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्‍नान कर लें. अमावस्‍या के दिन जरूरतमंदों को दान जरूर करें. अनाज, भोजन, कपड़े, जूते आदि दान करें. गाय, कुत्ते और कौवे को खाने के लिए दें. अमावस्‍या के दिन दीपदान करना च‍ाहिए. इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाएं. ध्‍यान रहे कि अमावस्‍या के दिन किसी से झगड़ा ना करें, ना किसी से अपशब्‍द कहें. नकारात्‍मक विचारों से बचें. अमावस्‍या के दिन तामसिक चीजों के सेवन से बचें. नशा ना करें. इस अवसर पर महंत शिवराम दास, राजन जोशी, हरीश बेरी, सुनीता कटारिया, गीता बबुटा, कल्पना भारद्वाज और अधिक संख्या में बच्चों और बुजुर्गो ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अध्यात्म के बिना व्यक्ति वैसे ही अपूर्ण है जैसे अग्नि के बिना दीपक-स्वामी धीरानंद जी

Fri Nov 21 , 2025
(पंजाब) फिरोजपुर 20 नवंबर [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]= भारत में दर्शन और धर्म का गहरा संबंध है। भारत का आध्यात्मिक संदेश, “संपूर्ण विश्व एक परिवार है”, दुनिया को शांति और सद्भाव की ओर ले जाने की क्षमता रखता है भोगवाद और संघर्ष से जूझ रहे वर्तमान समाज में अध्यात्म […]

You May Like

advertisement