युवक पर जानलेवा हमला, मेहनगर पुलिस धटना की कर रहीं अनदेखी

आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के निवासी रामकेश यादव पुत्र स्वर्गीय जगवैधानाथ यादव पर 18 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल रामकेश ने थाने में लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि वे शेखुपुर बाजार से सामान लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। जब वे शेखुपुर पुल पार कर करीब 150-200 मीटर आगे पीपल के पेड़ के पास पहुंचे, तभी पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही अनुज यादव पुत्र ब्रिजेंद्र यादव तथा उसके 4-5 अज्ञात साथी बैट, हॉकी और लोहे की रॉड लेकर अचानक उन पर टूट पड़े।

पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने पहले उनके सिर पर वार करने की कोशिश की। उन्होंने झुककर खुद को बचाया तो वार हेलमेट से फिसलकर दाढ़ी और गर्दन पर लगा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद भी हमलावरों ने उनको पीटते हुए जान से मारने की धमकी देते रहे। घायल के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े, जिसके बाद हमलावर खेतों की ओर भाग निकले।

घायल किसी तरह मोटरसाइकिल से आगे बढ़े और अपने गांव के राजेंद्र यादव व शिवशंकर यादव (करिया) को सूचना दी। राजेंद्र यादव ने तत्काल 112 नंबर पर सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनगर ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज आजमगढ़ और बाद में मंडलीय चिकित्सालय रेफर किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया।

पुरानी रंजिश में किया गया हमला—पीड़ित का आरोप
पीड़ित ने बताया कि इससे पूर्व 23 अगस्त 2025 को भी ब्रिजेंद्र यादव व उसके बेटों ने उनके घर पर पहुंचकर परिवार से मारपीट की थी, जिसकी रिपोर्ट उनकी पत्नी ने थाने में दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि अनुज यादव ने दोबारा सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या का प्रयास किया है और उनका परिवार लगातार भय का जीवन जी रहा है।

पीड़ित की मांग
1️⃣ आरोपियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए
2️⃣ उनके एवं उनके परिवार की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आजमगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर, आज़मगढ़ में डायलिसिस सेंटर का शुभारंभ

Sat Nov 22 , 2025
आज़मगढ़। हाफीज़पुर स्थित नेशनल सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड ट्रॉमा सेंटर (दुर्गावती इंटर कॉलेज के सामने) में रविवार को डायलिसिस सेंटर का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अत्याधुनिक यूनिट का शुभारंभ हॉस्पिटल के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मोहम्मद दानिश एवं डॉ. आसिफ अलाउद्दीन के कर-कमलों द्वारा सम्पन्न हुआ।आज़मगढ़ का सबसे सस्ता और […]

You May Like

Breaking News

advertisement