इक्कीसवीं सदी के कौशल पर हुआ प्रशिक्षण

श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय ने
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सहयोग से किया आयोजन।

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में ‘इक्कीसवीं शताब्दी के कौशल’ विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश भर से पीजीटी व्याख्याताओं ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम विश्वविद्यालय के मूल्यांकन एवं प्रमाणन विभाग द्वारा आयोजित किया गया। विभाग की संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता ने समापन पर प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भाषाई प्रशिक्षण प्रदेश में शैक्षिक गुणवत्ता की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। इस पांच दिवसीय प्रशिक्षण में कई विशेषज्ञों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
“होनिंग द मिलेनियल– 21वीं सेंचुरी स्किल्स” विषय पर
जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान के व्याख्याताओं ने भागीदारी की। शिखा गुप्ता ने बताया कि इस प्रशिक्षण में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद का विशेष सहयोग रहा। संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता ने मास्टर ट्रेनर डॉ. कल्पना महेश्वरी, डॉ. पूनम चावला तथा डॉ. नकुल को उनके गहन मूल्यांकन और पूरे कार्यक्रम में दिए गए मूल्यवान योगदान के लिए आभार ज्ञापित किया।
प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करती संयुक्त निदेशक शिखा गुप्ता।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ब्रह्मसरोवर के तट पर एक साथ देश की सांस्कृतिक विरासत को देख हो रहे है लघु भारत के दर्शन

Mon Nov 24 , 2025
महोत्सव में विभिन्न राज्यों के लोक कलाकारों अपने-अपने प्रदेश के लोक नृत्य की दी प्रस्तुति, घाटों पर कच्ची घोड़ी, ढोल नगाड़े और बीन बांसुरी का खूब लुत्फ उठाया पर्यटकों ने। सरस और शिल्प मेले के 9वें दिन काफी संख्या में पहुंचे पर्यटक। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 23 नवंबर : […]

You May Like

advertisement