उत्तराखंड देहरादूनअवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बंग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस,

उत्तराखंड देहरादून
अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बंग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, कोविड के दौरान किया था बार्डर क्रॉस,
सागर मलिक

अवैध प्रवेश का भंडाफोड़: कोविड के दौरान आई महिला ने बनवाए फर्जी आधार-पैन कार्ड

उत्तराखंड के हल्द्वानी बनभूलपुरा में फर्जी प्रमाण पत्र बनाने के रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद प्रदेश में सख्ती बढ़ा दी गई है। मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इसी बीच देहरादून पुलिस ने अवैध रूप से शहर में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया।

पुलिस ने बताया कि इनमें से एक महिला के पास आधार और पैन कार्ड जैसे फर्जी दस्तावेज पाए गए हैं, जिसके कारण उसे गिरफ्तार किया गया। दूसरी महिला, जो 2023 में अवैध रूप से भारत आई थी और मजदूरी का काम करती थी, को भारत सरकार के निर्देशानुसार जल्द ही बांग्लादेश भेजा जाएगा।

गिरफ्तार महिला कोविड के दौरान अवैध रूप से भारत आई थी। उसने खुद को “भूमि शर्मा” नाम से पेश किया और फर्जी दस्तावेज बनवाए। देहरादून में रहने के लिए उसने इस नाम से एक स्थानीय हिंदू युवक से विवाह कर लिया।

महिला के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर अवैध रूप से भारत में रहने के गंभीर आरोप में मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, फर्जी दस्तावेज बनाने में मदद करने वाले अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत की गई है। इस अभियान में पहले भी 17 बांग्लादेशी नागरिकों के खिलाफ कार्यवाही की जा चुकी है, जिनमें से 8 लोगों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जा चुका है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादूनउपनल कर्मियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों का मिलेगा लाभ

Wed Nov 26 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनउपनल कर्मियों को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 12 वर्ष से सेवारत कार्मिकों का मिलेगा लाभ,सागर मलिक देहरादून। समान कार्य के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित उत्तराखंड पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड (उपनल के कर्मचारियों के लिए राज्य सरकार ने बड़ा फैसला […]

You May Like

advertisement