महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर का आमजन कर सकते है अवलोकन: विश्राम कुमार मीणा

आमजन के लिए सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक खुला रहेगा अनुभव केंद्र, सायं 3.30 रहेगा अंतिम ग्रुप का प्रवेश। अनुभव केंद्र के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट की रहेगी सुविधा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र ज्योतिसर को देश-विदेश से आने वाले नागरिक अब सहजता से अवलोकन कर पाएंगे। इस अदभुत महाभारत अनुभव केंद्र को नागरिकों के लिए 26 नवंबर से खोल दिया गया है। इस महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन करने का समय रोजाना सुबह 10 बजे से सायं 6 बजे तक रहेगा। अहम पहलू यह है कि इस अनुभव केंद्र में प्रवेश करने वाले अंतिम ग्रुप का समय सायं 3.30 बजे रखा गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आज यहां बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के प्रयासों से गीता स्थली ज्योतिसर में महाभारत अनुभव केंद्र का निर्माण किया गया है। इस महाभारत अनुभव केंद्र के मुख्य प्रवेश द्वार के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंचजन्य का उद्घाटन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ राज्यपाल प्रोफेसर अशीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पर्यटन मंत्री डा. अरविंद शर्मा ने अवलोकन भी किया। इस अवलोकन के बाद ही महाभारत अनुभव केंद्र को आमजन के लिए खोल दिया गया है। अब देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गीता स्थली ज्योतिसर में बने इस महाभारत अनुभव केंद्र का अवलोकन कर सकेंगे। इस अनुभव केंद्र को देखने के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन टिकट की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि महाभारत अनुभव केंद्र को देखने के लिए भारतीय नागरिक हेतू 200 रुपए प्रति व्यक्ति और विदेशी नागरिकों के लिए 600 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट की दर तय की गई है। इस महाभारत अनुभव केंद्र में स्वागत कक्ष, महाकाव्य का सृजन कक्ष, प्राचीन महाभारत, कुरु वंशावली, द्रौपदी स्वयंवर, भगवान श्री कृष्ण का विराट स्वरूप, गीता श्लोक, कृष्ण भूमिका, कुरुक्षेत्र 48 कोस, दशव अवतार आदि कक्ष स्थापित किए गए है। इस अनुभव केंद्र में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग किया गया है। इस परियोजना से कुरुक्षेत्र के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को कुरुक्षेत्र 48 कोस के इतिहास के साथ-साथ महाभारत के इतिहास को भी जानने का अवसर मिलेगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंत्रोच्चारण के बीच की ब्रह्मसरोवर पर सांध्य कालीन महाआरती

Thu Nov 27 , 2025
प्रधानमंत्री का अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2025 में पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्वागत। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 26 नवंबर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में चल रहे अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव-2025 में ब्रह्मसरोवर के पावन तट पर मंत्रोच्चारण के बीच महाआरती की और देशवासियों […]

You May Like

advertisement