श्री जयराम विद्यापीठ में गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग व पॉट डेकोरेशन इत्यादि प्रतियोगिताओं का आज होगा आयोजन

राज्य भर के विभिन्न स्कूलों से सैंकड़ों बच्चे प्रतियोगिताओं में दिखाएंगे प्रतिभा।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 27 नवम्बर : श्री जयराम विद्यापीठ में चल रहे गीता जयंती महोत्सव 2025 के अवसर पर राज्य स्तरीय अंतरविद्यालय गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग व पॉट डेकोरेशन इत्यादि प्रतियोगिताओं का 28 नवम्बर को आयोजन होगा। श्री जयराम संस्थाओं के मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने बताया कि हर वर्ष गीता जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाली गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में नन्हें बच्चों का शुद्ध संस्कृत उच्चारण सुनकर बड़े बड़े विद्वान भी दंग रह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्री कृष्ण के श्री मुख से उत्पन्न हुई पावन श्री गीता के जन्मोत्सव अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर युवाओं तथा विद्यार्थियों में गीता के प्रति जागरुकता लाने के लिए पिछले करीब तीन दशक से गीता पर आधारित विभिन्न वर्ग की प्रदेश स्तरीय सांस्कृतिक एवं कला प्रतियोगिताओं में हजारों विद्यार्थी भाग लेते है। इसी कड़ी में विद्यापीठ परिसर में तीन दिन से प्रतियोगिताओं का श्री जयराम संस्थाओं के परमाध्यक्ष ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी के सान्निध्य आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को विद्यापीठ में गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता, कार्ड मेकिंग व पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। गीता श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता में प्रदेशभर से करीब 40 टीमें भाग लेंगी। कार्ड मेकिंग व पॉट डेकोरेशन प्रतियोगिताओं में 60 से अधिक टीमों के प्रतिभागियों ने भाग लेंगे। इन प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल विद्वान शिक्षाविद होंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेते हुए जयराम सैनिक स्कूल के कैडेट्स।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्री जयराम विद्यापीठ में सामूहिक नृत्य में केएस कॉन्वेंट स्कूल तथा इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया, जयराम पब्लिक स्कूल को मिला विशेष सम्मान

Fri Nov 28 , 2025
श्री जयराम विद्यापीठ का उद्देश्य गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर प्रतियोगिताओं से बच्चों में अच्छे संस्कार पैदा करना है : ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी।श्री जयराम विद्यापीठ में गीता पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को दिए जा रहे हैं अच्छे संस्कार : विजय सभरवाल।विद्यापीठ में सामूहिक नृत्य में विद्यार्थियों ने मचाया […]

You May Like

advertisement