पुरुष नसबंदी पखवाड़े में सीएमओ ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


पुरुष नसबंदी पखवाड़े में सीएमओ ने सारथी वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
परिवार नियोजन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने एवं पुरुषों की सहभागिता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से चल रहे पुरुष नसबंदी विशेष पखवाड़े के तहत आज मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एन. आर. वर्मा ने सारथी प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस वर्ष का थीम “स्वस्थ एवं खुशहाल परिवार – पुरुष सहभागिता से ही होगा सम्पन्न परिवार” निर्धारित किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वर्मा ने बताया कि सारथी प्रचार वाहन शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर पुरुष नसबंदी, परिवार नियोजन के स्थाई एवं अस्थाई साधनों, महिलाओं हेतु उपलब्ध विकल्पों तथा इनके लाभ के बारे में सरल भाषा में जानकारी प्रदान करेगा। वाहन के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पैम्पलेट एवं वीडियो क्लिप के जरिए व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पुरुष नसबंदी एक सुरक्षित, सरल एवं प्रभावी प्रक्रिया है, जो सामान्य दिनचर्या को प्रभावित नहीं करती।
एडिशनल सीएमओ डॉ. उमाशरण पांडेय ने बताया कि मिशन परिवार विकास के अंतर्गत जनपद में परिवार नियोजन संबंधी जागरूकता गतिविधियों को गति दी जा रही है। सारथी वाहन भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, चौराहों और गांवों में पहुँचकर लोगों को परिवार नियोजन के महत्व, उपलब्ध साधनों एवं भ्रांतियों के निवारण संबंधी जानकारी प्रदान करेगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक अरशद अहमद अंसारी ने बताया कि सारथी वाहन पर परिवार नियोजन एवं पुरुष नसबंदी से संबंधित सभी प्रचार सामग्री उपलब्ध कराई गई है, जिससे आमजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकें। सुरक्षित साधनों के उपयोग को बढ़ावा देना तथा भ्रांतियों को दूर करना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है।
इस अवसर पर एडिशनल सीएमओ डॉ. अजीज़, डिप्टी सीएमओ डॉ. अरविंद चौधरी , डीपीएम अरशद अहमद अंसारी, वरिष्ठ सहायक दिलीप चौबे, बबलू यादव , शुभम यादव , राजेश इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

40 वर्षीय किसान रामस्वरूप सिंह ने बेचा 53.60 क्विंटल धानसमिति की व्यवस्था से संतुष्ट, प्राप्त राशि का करेंगे उपयोग खाद-बीज एवं दैनिक जरूरतों में

Fri Nov 28 , 2025
कोरिया 28 नवम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान के तहत आज ग्राम तिलवनडाड निवासी 40 वर्षीय किसान श्री रामस्वरूप सिंह (पिता- श्री दिलीप सिंह) ने साख सहकारी समिति, सलबा में पहुंचकर धान विक्रय किया। किसान रामस्वरूप ने बताया कि उन्होंने इस वर्ष 1.0400 हेक्टेयर भूमि में धान की […]

You May Like

advertisement