11 दिसम्बर तक प्राप्त किए जाएंगे एसआईआर गणना पत्रक

16 दिसम्बर से 15 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे दावा-आपत्ति

14 फरवरी को होगा मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

उतर बस्तर कांकेर 01 दिसम्बर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराया जा रहा है। आयोग द्वारा पूर्व में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रमों की तिथियों में संशोधन करते हुए समय-सीमा बढ़ाकर नवीन संशोधित तिथि जारी किया गया है। संशोधित तिथि के अनुसार मतदाताओं से गणना पत्रक प्राप्त करने की तिथि 04 दिसम्बर से बढ़ाकर 11 दिसम्बर 2025 किया गया है। मतदाता सूची का प्रारंभिक (प्रारूप) प्रकाशन 16 दिसम्बर 2025 को किया जाएगा और इसी के साथ दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही भी शुरू हो जाएगी। दावा आपत्तियां प्राप्त करने की तिथि 16 दिसम्बर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक निर्धारित किया गया है। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 14 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

V V News Vaashvara

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सफलता की कहानी

Mon Dec 1 , 2025
धान विक्रय से मिली राशि से टै्रक्टर का किस्त चुकाएंगे किसान सुदर्शन साहू उतर बस्तर कांकेर 01 दिसम्बर 2025/ समर्थन मूल्य पर धान विक्रय से मिली राशि का सदुपयोग करते हुए टै्रक्टर का कर्ज चुकाने के लिए किस्त की राशि जमा करेंगे किसान सुदर्शन साहू। चारामा विकासखंड के ग्राम चारभाटा […]

You May Like

Breaking News

advertisement