कलेक्टर श्री हरिस एस ने बस्तर ओलम्पिक की तैयारियों का लिया जायजा

सभी तैयारियां समय पर सुनिश्चित किए जाने के निर्देश

जगदलपुर, 03 दिसम्बर 2025/ बस्तर ओलम्पिक के आगामी संभाग स्तरीय आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री हरिस एस ने बुधवार को इंदिरा प्रियदर्शिनी स्टेडियम का गहन निरीक्षण किया। कलेक्टर ने स्वयं स्टेडियम पहुंचकर चल रहे कार्यों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर के साथ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रतीक जैन, अनुविभागीय दंडाधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री राजीव बतरा तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कलेक्टर श्री हरिस एस ने सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जायजा लेकर हुए संभाग स्तरीय बस्तर ओलम्पिक आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किए जाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिले में अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई जारी, अब तक पकड़ाया 64 लाख का अवैध धान

Wed Dec 3 , 2025
कवर्धा, 03 दिसंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष के तहत जिले में चल रही धान खरीदी प्रक्रिया के बीच अवैध धान परिवहन की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की लगातार कार्रवाई जारी है। अब तक संयुक्त टीमों द्वारा 34 विभिन्न प्रकरणों में 2091 क्विंटल से अधिक अवैध धान जप्त किया गया […]

You May Like

Breaking News

advertisement