मेरठ में प्रकृति फाउंडेशन के द्वारा एक ही मंच पर सम्मानित हुईं माँ और बेटी

P-3 स्टूडियो में हुआ मथुरा की मेमोरी गर्ल डॉ. प्रेरणा शर्मा और उनकी माँ वरिष्ठ साहित्यकार उषा शर्मा ‘प्रिया’ का सम्मान।

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक, ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी दूरभाष – 94161 91877

मथुरा/मेरठ : P-3 स्टूडियो (मेरठ) में प्रकृति फाउंडेशन के द्वारा राष्ट्रीय सेमिनार एवं सम्मान समारोह का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।जिसके अंतर्गत मथुरा की मेमोरी गर्ल डाक्टर प्रेरणा शर्मा और उनकी माँ वरिष्ठ साहित्यकार उषा शर्मा ‘प्रिया’ का सम्मान किया गया। उन्हें यह सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रख्यात साहित्यकार डॉक्टर ममता नौगरिया (बदायूं) एवं मुख्य अतिथि प्रख्यात साहित्यकार डॉ. मिथिलेश दीक्षित (लखनऊ) तथा मुख्य वक्ता के रूप में सतीश ‘सहज’ (मेरठ) के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं ठाकुरजी का पटुका-प्रसादी-माला आदि भेंट करके दिया गया। सम्मान समारोह के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 31 महान विभूतियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य वक्ता सतीश ‘सहज’ (मेरठ) ने कहा कि मेमोरी गर्ल प्रेरणा शर्मा ने अपनी प्रतिभा के बल पर भारत ही नहीं विदेशों में भी अपने नाम का परचम लहराया है। उन्होंने अपने 8 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ 45 बच्चों के रिकॉर्ड भी बनवाए हैं।
इस अवसर पर डॉ. सुबोध, आर.के. भटनागर, उमेश वर्मा, चरण सिंह स्वामी, रीना मित्तल, निशा वर्मा, आयुष वर्मा, डॉ. नीलम मिश्रा आदि की उपस्थिति विशेष रही।
संस्था की अध्यक्षा निरुपमा वर्मा एवं सचिव मुकेश नादान के द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों तथा अलंकृत विभूतियों का आभार व्यक्त किया गया। ब्रज साहित्य सेवा मंडल के अध्यक्ष “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने दोनों के सम्मान पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल, सुखद, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन की मंगल कामना की है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिंदल दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हैं समर्पित: सुभाष सुधा

Thu Dec 4 , 2025
सांसद नवीन जिंदल दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए हैं समर्पित: सुभाष सुधा सांसद नवीन जिन्दल के सहयोग से, अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर नि:शुल्क दिव्यांगजन उपकरण वितरण समारोह आयोजितएलमिको मोहाली, जिला रेडक्रॉस सोसाइटी और नवीन जिंदल फाउंडेशन ने वितरण समारोह आयोजित कर 587 लाभार्थियों को एक करोड़ 8 […]

You May Like

advertisement