जांजगीर-चांपा 04 दिसम्बर 2025/ एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 अंतर्गत नगर पालिका जांजगीर नैला क्षेत्र अंतर्गत वार्ड 19 के आंनगबाड़ी केन्द्र 18-01 में सहायिका पद हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर नवागढ़ 02 ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु 8 वीं उर्त्तीण तथा उसी वार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को आवेदन करना हो तो 23 दिसम्बर 2025 तक एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर (जाज्वल्यदेव नवीन कन्या महाविद्यालय जांजगीर के पीछे पुराना बाल संरक्षण गृह) में सीधे जमा कर सकते है। निर्धारित अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।
जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं।
सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।
आज़मगढ़। पूरे दिसंबर माह चल रहे टीका उत्सव के प्रगति की समीक्षा बैठक देर शाम बुद्धवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. एन. आर. वर्मा की अध्यक्षता में उनके कक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से मिली रिपोर्टों, टीकाकरण सत्रों तथा बच्चों को लगाए […]