धान खरीदी में आया सुनहरा बदलाव – किसान श्री भगवान शरण कश्यप बोले, इस बार की व्यवस्था ने दिल जीत लिया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी धान खरीदी – किसान श्री भगवान शरण कश्यप हुए संतुष्ट, 15.60 क्विंटल धान का किया विक्रय

जांजगीर-चांपा 5 दिसंबर 2025/ धान उपार्जन केंद्र पकरिया में किसानों के लिए खरीदी प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक सुगम, पारदर्शी और व्यवस्थित हुई है। आज केंद्र में पहुंचे किसान श्री भगवान शरण कश्यप ने अपने 15.60 क्विंटल धान का विक्रय किया और इस पूरी व्यवस्था को किसानों के अनुकूल बताते हुए शासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में इस बार धान खरीदी व्यवस्था में जिस तरह से सुधार किए गए हैं, उससे किसानों की समस्याओं का समाधान हुआ है और खरीदी प्रक्रिया पूरी तरह से तनावमुक्त और सरल बन गई है।

      किसान श्री भगवान शरण कश्यप ने बताया कि धान बेचना अब पहले से बहुत ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रों में नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन, स्टाफ का सहयोग और व्यवस्थाओं की पारदर्शिता ने किसानों का भरोसा बेहद मजबूत किया है। पूरे केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल, बैठने की व्यवस्था और कामकाज की गति देखकर यह आसानी से महसूस होता है कि शासन ने किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखा है। किसान श्री कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा किसानों के हित में लिए गए निर्णयों का सीधा लाभ उन्हें जमीन पर मिल रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025: परीक्षार्थियों के लिए दिशा निर्देश

Fri Dec 5 , 2025
जांजगीर-चांपा 05 दिसम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा 07 दिसम्बर 2025 को आयोजित की जाने वाली जल संसाधन विभाग अंतर्गत अमीन भर्ती परीक्षा 2025 में जिले के 31 परीक्षा केन्द्रों में 9436 अभ्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश       परीक्षार्थी, परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने परीक्षा […]

You May Like

Breaking News

advertisement