पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश से मिलता है निष्काम कर्म करने का संदेश : प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 दिसंबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश पवित्र ग्रंथ गीता में है, जो मनुष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है, जिसे हर मनुष्य को जानना बहुत जरूरी है।

श्रीमद्भगवद्गीता वर्तमान में धर्म से ज्यादा जीवन के प्रति अपने दार्शनिक दृष्टिकोण को लेकर भारत में ही नहीं विदेशों में भी लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित कर रही है। निष्काम कर्म का गीता का संदेश विश्व के सभी गीता प्रेमियों को भी लुभा रहा है। पवित्र ग्रंथ गीता विश्व के सभी धर्मों की सबसे प्रसिद्ध पुस्तकों में शामिल है।


शुक्रवार को देर सायं केयूके के वाइस चांसलर प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, केडीबी सीईओ पंकज सेतिया, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, प्रोग्राम अधिकारी डा. प्रमोद शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव पर ब्रह्मसरोवर की आरती और पूजा-अर्चना की तथा दीपशिखा प्रज्वलित कर विधिवत रूप से आरती का शुभारम्भ भी किया। इस आरती का गुणगान पंडित बलराम गौतम, पंडित सोमनाथ शर्मा, गोपाल कृष्ण गौतम, अनिल व रुद्र ने किया।
प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि महाभारत के अनुसार कुरुक्षेत्र युद्ध में भगवान श्री कृष्ण ने गीता का संदेश अर्जुन को सुनाया था। भगवत गीता में एकेश्वरवाद, कर्म योग, ज्ञान योग, भक्ति योग की बहुत सुन्दर ढंग से व्याख्या की गई है। पवित्र ग्रंथ गीता के उपदेश आज भी हमारे जीवन के रहस्यों को उजागर करते है, आज का इंसान जीवन की मोह माया में पड़ा रहता है। इस कार्यक्रम के अंत में केडीबी की तरफ से सभी मेहमानों व केडीबी के अधिकारियों व कर्मचारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस महाआरती व सांस्कृतिक संध्या के मंच का संचालन डा. अशोक शर्मा ने किया। इस मौके पर केडीबी सदस्य विजय नरुला, कैप्टन अमरजीत सिंह, अशोक रोशा, डा. ऋषिपाल मथाना, सौरभ चौधरी, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सैनी, हरमेश सिंह सैनी, सुशील राणा, डा. अलकेश मोदगिल, राजेश शांडिल्य, डा. संदीप छाबड़ा, जिओ गीता से राजेंद्र चौपड़ा, यूथ ब्लड डोनेशन सोसायटी विनोद पाल, हुकुम सिंह, जीत राम, श्री राम सेवा दल कुरुक्षेत्र विवेक भारद्वाज, दीपक गिल, अभिमन्यू वर्मा, राजेश आनंद, आर्यन, सोनिका, हितेंद्रजीत, राजपाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिंदल द्वारा क्षेत्र के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास हैं प्रेरणादायक : राम कुमार कश्यप

Sat Dec 6 , 2025
नवीन जिंदल फाउंडेशन पवेलियन में इंद्री के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप पहुंचे। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 5 दिसंबर : अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती समारोह के अंतर्गत स्थापित नवीन जिंदल फाउंडेशन पवेलियन में आज इंद्री के विधायक एवं हरियाणा सरकार के चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप पहुंचे। […]

You May Like

advertisement