सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली द्वारा थाना सिरौली एवं थाना मीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण कर दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : सुश्री अंशिका वर्मा, पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली द्वारा थाना सिरौली एवं थाना मीरगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना भवन, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक, शस्त्रागार, कंप्यूटर कक्ष, भोजनालय तथा अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया गया। तथा महोदया ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों की अद्यतन स्थिति एवं उनके रख-रखाव पर संतोष व्यक्त किया तथा कुछ बिंदुओं पर त्वरित सुधार हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने थाने में दर्ज मुकदमों की विवेचना की गुणवत्ता, लंबित विवेचनाओं की स्थिति, वारंटों की तामीली, जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा सीसीटीएनएस में डाटा एंट्री की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारियों एवं समस्त स्टाफ को अपराध नियंत्रण में सतत सक्रियता, अपराधियों के विरुद्ध कड़ी एवं प्रभावी कार्यवाही, आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण तथा क्षेत्र में पेट्रोलिंग को और सशक्त बनाने के स्पष्ट एवं सख्त निर्देश दिए गए। साथ ही सभी पुलिसकर्मियों से सदैव मुस्तैद रहकर जनता की सुरक्षा और सेवा के प्रति पूर्ण समर्पण बनाए रखने हेतु निर्देश दिये गये।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ. भीमराव अंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि पर याद किया

Sun Dec 7 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : कोतवाली के सामने अम्बेडकर पार्क में जनसेवा टीम के अध्यक्ष एवं समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने पहुँचकर भारतीय संविधान के निर्माता, समाज सुधारक और दलितों-शोषितों के मसीहा डॉ.भीमराव रामजी अंबेडकर (बाबासाहेब) की 69वीं पुण्यतिथि के अवसर पर याद करते हुए कहा कि बाबासाहेब डॉ. […]

You May Like

advertisement