जिले में मनाया गया मनरेगा दिवस

ग्रामीणों को मिली मनरेगा प्रावधानों एवं डिजीटल जानकारी

बलरामपुर, 07 दिसम्बर 2025/ कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर के मार्गदर्शन में आज मनरेगा दिवस का आयोजन किया गया। विकासखण्ड वाड्रफनगर अंतर्गत सभी 95 ग्राम पंचायतों में मनरेगा रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मनरेगा के प्रावधानों की विस्तार से जानकारी दी गई। प्रत्येक ग्राम पंचायत में चस्पा किए गए क्यू आर कोड को स्कैन कर मनरेगा से संबंधित जानकारी प्राप्त करने की विधि भी ग्रामीणों को भी बताई गई। इस दौरान ग्रामीणों को अधिक से अधिक मांग पत्र ग्राम पंचायत में जमा, स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने, महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने प्रेरित किया गया।
साथ ही मनरेगा अंतर्गत कार्यरत 100 प्रतिशत श्रमिकों का ई-केवाईसी पूर्ण कराने पर भी विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में मोर गांव मोर पानी अभियान को और अधिक से अधिक गति देने के उद्देश्य जल संरक्षण से संबंधित कार्यों के चयन एवं निर्माण पर जानकारी दी गई। आजीविका संवर्धन हेतु डबरी निर्माण, तालाब गहरीकरण, जल संग्रहण संरचनाओं एवं अन्य जल संरक्षण कार्यों के लिए हितग्राहियों को जागरूक किया गया। युक्त धारा पोर्टल के माध्यम से आगामी वित्तीय वर्ष के लिए कार्ययोजना बनाने की प्रक्रिया को भी विस्तार से बताया गया। जिससे विकास कार्यों की बेहतर योजना बनाई जा सके। गौरतलब है कि जनपद पंचायत वाड्रफनगर 22 हजार 850 सक्रिय जॉब कार्ड एवं 41 हजार 920 सक्रिय श्रमिक पंजीकृत है।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सचिव, रोजगार सहायक, तकनीकी सहायक एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत  वाटरशेड महोत्सव आयोजित

Sun Dec 7 , 2025
प्रभात फेरी, करमा नृत्य और श्रमदान के साथ जल संरक्षण का संदेश बलरामपुर, 07 दिसम्बर, 2025/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम देवीगंज में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के द्वारा जल संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement