प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत  वाटरशेड महोत्सव आयोजित

प्रभात फेरी, करमा नृत्य और श्रमदान के साथ जल संरक्षण का संदेश

बलरामपुर, 07 दिसम्बर, 2025/ प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना अंतर्गत विकासखंड रामचंद्रपुर के ग्राम देवीगंज में वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के द्वारा जल संरक्षण विषय पर विस्तृत जानकारी दिया गया परियोजना अधिकारी श्री रॉबिंसन सुधीर कुजूर के द्वारा वाटरशेड महोत्सव कार्यक्रम के बारे में जल और मृदा की उपयोगिता पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई साथ ही अमृत सरोवर और सिंचाई नाली के साफ सफाई में श्रमदान किया गया। इस दौरान करमा नृत्य के साथ साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए जल संरक्षण पर आधारित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि स्थाई समिति के सभापति श्री बद्री यादव, जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सूरजमुनिया उइके, वाटरशेड समिति के अध्यक्ष श्री उदय भान मरकाम, अन्य जनप्रतिनिधिगण, वाटरशेड परियोजना के सभी अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीण एवं स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुवि एलुमनी विश्वविद्यालय के ब्रांड एम्बेसडर : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Sun Dec 7 , 2025
कुवि सांख्यिकी विभाग द्वारा “स्मृतिगंध 2.0” का भव्य आयोजनदेश-विदेश के एलुमनी का हुआ ऐतिहासिक पुनर्मिलन’’ कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 7 दिसम्बर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के स्टैटिस्टिक्स एंड ऑपरेशंस रिसर्च विभाग द्वारा आयोजित एलुमनी मीट “स्मृतिगंध 2.0” शानदार और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुई। इस भव्य आयोजन में यूएसए और […]

You May Like

Breaking News

advertisement