पारदर्शी और सहज प्रक्रिया से किसानों को मिल रहा मेहनत का सही मूल्य

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पारदर्शी प्रबंधन से किसान श्री सतीश कुमार मिश्रा हुए संतुष्ट

जांजगीर-चांपा 09 दिसंबर 2025/ खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के सहकारी समितियों के धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी का कार्य सुचारू, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संचालित हो रहा है। किसानों की सुविधा हेतु शासन द्वारा किए गए प्रबंधन के सुधारों का सकारात्मक प्रभाव सीधे किसानों तक पहुँचा है। धान उपार्जन केंद्र सिवनी में शुक्रवार को किसान श्री सतीश कुमार मिश्रा ने अपने 188.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। खरीदी प्रक्रिया के हर चरण से गुजरने के बाद उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “इस बार की व्यवस्था ने सचमुच किसानों को बहुत बड़ी राहत दी है।
किसान श्री मिश्रा बताते हैं कि इस वर्ष धान बेचना पहले की तुलना में आसान हो गया है। नमी परीक्षण, तौल, टोकन सत्यापन और स्टाफ का सहयोगी व्यवहार इन सबने प्रक्रिया को सहज और तनावमुक्त बना दिया। केंद्र में साफ-सफाई, शेड, पेयजल और बैठने की अच्छी सुविधाएँ है। उन्होंने बताया कि इस बार बारदाना समय पर मिल रहा है, तुलाई बिना देरी के हो रही है और पूरा माहौल किसान-हितैषी है। पहले धान बेचने के दौरान लंबी लाइनें, अव्यवस्था और समय की बर्बादी आम समस्या थी, लेकिन इस वर्ष तुहंर टोकन मोबाइल ऐप ने पूरी व्यवस्था बदल दी है। श्री मिश्रा ने बताया कि उन्हें न भीड़ का सामना करना पड़ा और न इंतजार करना पड़ा-घर बैठे कुछ ही मिनटों में ऑनलाइन टोकन मिल गया, जिससे धान बेचने में कोई दिक्कत नहीं आई। यह तकनीक किसानों के समय और ऊर्जा दोनों की बचत कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में हुए सुधारों का प्रत्यक्ष लाभ किसानों को मिला है। खरीदी की पारदर्शिता और तेज प्रक्रिया ने किसानों के भरोसे को मजबूत किया है। श्री मिश्रा ने संतोष जताते हुए कहा, हमारी सालभर की मेहनत का सही मूल्य मिला है, धान अब बिना किसी परेशानी के बिक रहा है।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में अवैध धान भंडारण पर कार्रवाई, 183 बोरी अवैध धान व एक वाहन जप्त

Tue Dec 9 , 2025
जांजगीर-चांपा 09 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा जिले में अवैध धान के भंडारण एवं परिवहन पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान प्रवेश को रोकने हेतु चेक पोस्ट स्थापित कर सतत निगरानी […]

You May Like

Breaking News

advertisement