उत्तराखंड देहरादून RD और फिक्स डिपॉजिट के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

सागर मलिक

सात वर्ष से फरार आरोपी पर घोषित किया था ₹50,000 का ईनाम

देहरादून। आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी के आरोपी को उत्तराखण्ड पुलिस की सीआईडी ने मुम्बई से गिरफ्तार है। आरोपी पर ₹50,000 का ईनाम घोषित था।

मामला हरिद्वार जिले का है। धेनु एग्रो प्रोड्यूसर लिमिटेड, ज्वालापुर के संचालकों अनिल कुमार तिवारी एवं देवेंद्र प्रकाश तिवारी ने स्थानीय लोगों से आरडी और फिक्स डिपॉजिट कराने के नाम पर विभिन्न बॉन्ड/सर्टिफिकेट जारी कर लगभग ₹12,26,800 की धोखाधड़ी की थी। ज्वालापुर पुलिस ने इस मामले में दोनों के खिलाफ धारा 406, 420, 120बी भादवि, उत्तरांचल निक्षेपक हित अधिनियम 2005, चिट फंड एवं धन परिचालन (पाबंदी) अधिनियम 1978 तथा भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। अपर पुलिस महानिदेशक ने दोनों पर ₹50,000-50,000 का ईनाम घोषित किया था।

आरोपी अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी, निवासी ए-1597 1.10 आवास विकास कालोनी, हंसपुर, नौबस्ता, कानपुर, यूपी (मैनेजिंग डॉयरेक्टर) व देवेन्द्र प्रकाश तिवारी, निवासी ए-1508 आवास विकास कालोनी, हंसपुरम नौबस्ता कानपुर,यूपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार विभिन्न स्थानों टीमें भेजी गयी। दोनों आरोपी लगभग 7 वर्षों से फरार चल रहे थे। आरोपियों के विरुद्ध कुल 10 आपराधिक अभियोग पंजीकृत हैं, जिनमें से 9 उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में दर्ज हैं। उनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गए और संभावित स्थानों पर टीमें भेजी गईं।

सीआईडी खंड देहरादून के खंडाधिकारी मनोज कुमार ठाकुर के निर्देशन में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर अनिल कुमार तिवारी को 7 दिसम्बर 2025 को कल्याण, मुम्बई से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमाण्ड प्राप्त किया है। आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु हरिद्वार लाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त
अनिल कुमार तिवारी पुत्र स्व. जागेश्वर तिवारी निवासी ए-1597, आवास विकास कॉलोनी, हंसपुर, नौबस्ता, कानपुर (उ.प्र.) वर्तमान पता दृ टिटवाला, कल्याण, जिला ठाणे, मुम्बई (महाराष्ट्र)

गिरफ्तारी करने वाली टीम

  1. निरीक्षक वेद प्रकाश थपलियाल
  2. अपर उपनिरीक्षक सुरेश स्नेही
  3. आरक्षी मा0पु0 करमवीर सिंह
  4. आरक्षी चालक मनोज कुमार

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून राजकीय मेडिकल कॉलेजों को मिले 142 असिस्टेंट प्रोफेसर्स, सीएम धामी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र

Wed Dec 10 , 2025
सागर मलिक आयुष्मान योजना के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 17 लाख से अधिक मरीजों का 3300 करोड़ रुपये से अधिक का हुआ कैशलेस उपचार देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवासमें आयोजित कार्यक्रम में चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 142 […]

You May Like

Breaking News

advertisement