साल के अंतिम नेशनल लोक अदालत दिनांक 13.12.2025 को होगा सुलह समझौते से प्रकरणों के त्वरित निपटारा करने का अवसर

कोण्डागांव, 12 दिसम्बर 2025/ राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकिरण कोण्डागांव  किरण चतुर्वेदी के तत्वाधान* में वर्ष के अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन 13 दिसम्बर 2025 को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय कोण्डागांव में आयोजित की जा रही है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा आयोजन नेशनल लोक अदालत का आयोजन सौहार्दपूर्ण एवं त्वरित न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। प्राधिकरण द्वारा इस आयोजन का उद्देश्य नागरिकों को आपसी सहमति आधारित समाधान की ओर प्रेरित करना तथा न्याय प्रक्रिया को अधिक सरल, सुलभ और जनहित्तकारी बनाना है। लोक अदालत एक ऐसा प्रभावी मंच है जहां लंबित एवं पूर्व-विवादित मामलों का निपटारा पक्षकारों की आपसी सहमति से कुछ ही मिनटों से संभव हो जाता है। वर्षों से लंबित प्रकरणों का समाधान बिना किसी वैमनस्य, जटिल प्रक्रिया या अधिक व्यय से किया जाता है. जिससे दोनो पक्षों में आपसी विश्वास और सौहार्द की भावना प्रबल होती है। प्राधिकरण इस बार नेशनल लोक अदालत को अधिक प्रभावी और सरल करने हेतु गाव-गांव में शिविर के माध्यम से व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। साथ ही गाड़ी में साउण्ड स्पीकर के माध्यम से मुनादी की जा रही है।
लोक अदालत में न्यायालय में राजीनामा योग्य आपराधिक मामले चेक बाउंस मामले, धन वसूली के मामलें, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण ट्रैफिक चालान सहित बैंक, विद्युत, नगर पालिका, दूरसंचार, बीमा एवं अन्य प्रीलिटिगेशन के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा।
इसके साथ ही सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय ने कहा कि लोक अदालत में सुलह समाधान प्रदान करते है. बल्कि पक्षकारों के बीच स‌द्भाव और सामाजिक सौहार्द भी स्थापित करते है कि वे अपने विवादों को लोक अदालत में प्रस्तुत कर इस सुलभन्याय व्यवस्था का लाभ उठाएं।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा कोण्डागांव के नागरिकों से आग्रह करता है कि वे अपने प्रकरणों को दिनांक 13.12.2025 नेशनल लोक अदालत में प्रस्तुत कर सुलह-समाधान आधारित समय और धन की बचत वाली न्याय प्रणाली का लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया।

V V News Vaashvara

जितेंद्र पटेल छत्तीसगढ़ में रहने वाले एक सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पत्रकार हैं। वे VV News Vaashvara के प्रशानिक सम्पादक हैं, जहां वे निष्पक्ष और जनहित पत्रकारिता को बढ़ावा देते हैं। पुलिस परिवार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में, वे पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों की समस्याओं को उजागर कर समाधान के लिए सरकार तक पहुंचाते हैं, साथ ही उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सुरक्षा के लिए कई कार्यक्रम चलाते हैं। सूचना का अधिकार के प्रदेश सचिव के रूप में, जितेंद्र पटेल पारदर्शिता और जवाबदेही की दिशा में काम करते हैं, जिससे आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं और अधिकारों की जानकारी मिल सके। वे समाज में जागरूकता फैलाने, भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने और जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए लगातार सक्रिय रहते हैं। उनका मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाना और हर वर्ग की आवाज को मंच देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मैनप्रसाद के निजी भूमि पर मनरेगा की डबरी बनी आजीविका का नया साधन

Fri Dec 12 , 2025
कोरिया 12 दिसम्बर 2025/ कोरिया जिले की बैकुंठपुर जनपद पंचायत के अंतर्गत केनापारा गांव में किसान मैनप्रसाद और उनका परिवार परंपरागत रूप से केवल एक फसलीय कृषि पर निर्भर थे। मैनप्रसाद की पत्नी श्रीमती तारा राजवाडे़ मां सरस्वती स्वयं सहायता समूह के सदस्य के तौर पर आजीविका मिशन बिहान के […]

You May Like

advertisement