आयुष विश्वविद्यालय ने बीड़ मथाना में लगाया निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

184 रोगियों का स्वास्थ्य जांचा, आहार-विहार के महत्व को समझाया।

कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय द्वारा कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में शनिवार को गांव बीड़ मथाना स्थित आरोग्य मंदिर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया। आयुर्वेदिक अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. राजा सिंगला अगुवाई में विशेषज्ञों की टीम ने 184 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। स्वस्थवृत्त विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मोहित शर्मा ने बदलते मौसम में आहार-विहार, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। ईएनटी एवं नेत्र विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. दीपक ने कान, नाक, गला एवं आंखों से संबंधित रोगों की जांच कर रोगियों को उचित परामर्श प्रदान किया गया।
स्त्री रोग विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. रुचिका ने महिला रोगियों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं मार्गदर्शन प्रदान किया। कायचिकित्सा विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रीति गहलावत एवं उनकी टीम ने मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, खांसी-जुकाम, अस्थमा तथा थायराइड से संबंधित रोगियों का परीक्षण कर उपचार एवं परामर्श दिया। इसके अतिरिक्त होम्योपैथी विभाग की एसडीई डॉ. कुलजीत ने त्वचा रोग, अम्लपित्त एवं उच्च रक्तचाप जैसी बीमारियों की जांच कर होम्योपैथिक औषधियां वितरित की। शिविर में रोगियों की निःशुल्क रक्त जांच एवं ब्लड शुगर स्तर की जांच की गई।
चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. राजा सिंगला ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा समय-समय पर ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है, ताकि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें। शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली, नियमित दिनचर्या तथा रोगों की समय पर पहचान और रोकथाम के प्रति जागरूक करना रहा। इस अवसर पर सरपंच, देवी दयाल पंच, कुलवंत सिंह पंच, हरनेक सिंह पंच, अनिल कुमार, सरदार महेंद्र सिंह, अमीरचंद सूबेदार, जागीर सिंह व गुरमुख सिंह समेत अन्य उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक दुर्घटना में शिक्षिका की मौत परिवार में कोहराम

Sat Dec 13 , 2025
आजमगढ़। कंधरापुर थाना क्षेत्र के भंवरनाथ बुलेट एजेंसी के पास प्राथमिक विद्यालय बछुआपर (विकास खंड महराजगंज) में कार्यरत शिक्षिका रचना पाठक की शुक्रवार शाम विद्यालय से घर लौटते समय भीषण सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे […]

You May Like

advertisement