भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में दिखाई दिया उत्साह

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नज़र आया। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के कार्यक्रम के लिए कार्यालय में एक बड़ी एल. ई. डी. (LED) लगाकर प्रदेश मे आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। जैसे केंद्रीय चुनाव अधिकारी व केंद्रीय कैबिनेट मन्त्री पीयूष गोयल द्वारा उत्तर प्रदेश के नये प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा की गई, कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दीं। आज के इस आयोजन में भाजपा उपाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी, विष्णु शर्मा, प्रभुदयाल लोधी, रेखा श्रीवास्तव, तृप्ति गुप्ता, अमन सक्सेना, जे पी एस पाल, विपिन भास्कर, राज बहादुर सक्सेना, अजय चौहान, विशाल, पार्षद शालिनी जौहरी, अतुल कपूर, चंद्रप्रकाश गुप्ता, राहुल साहू, निर्भय गुज़र, वीरपाल गंगवार, अभय चौहान, मेघनाथ कठेरिया, अंकित शुक्ला सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




