कौशल विकास में बढ़ा एसवीएसयू का दायित्व

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने एसवीएसयू को स्किल इकोसिस्टम को और अधिक मज़बूत बनाने का जिम्मा सौंपा।

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 15 दिसंबर : श्री विश्वकर्मा कौशल विशवविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात की और कौशल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कौशल जगत के विविध आयामों पर विमर्श किया। देश के स्किल इको सिस्टम में अपेक्षित परिवर्तनों में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की भूमिका पर भी बैठक में मंथन किया गया। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल विकास से लेकर पाठ्यक्रम और मानकीकरण में अग्रदूत की भूमिका निभाने को तैयार है। उन्होंने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी ने कौशल प्रणाली में विकसित सामग्री की गुणवत्ता जांचने और पाठ्यक्रम विकास के लिए विशेषज्ञों के सुझाव आमंत्रित किए हैं, ताकि इस प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का मार्गदर्शन करने और उनकी सहायता करने की दिशा में आगे बढ़ कर भूमिका निभानी चाहिए। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी से यह मुलाकात बहुत प्रेरक रही। उनकी इसी प्रेरणा से श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय अब अपने सामर्थ्य और क्षमताओं का अधिक सदुपयोग करेगा। विश्वविद्यालय अपनी बौद्धिक सम्पदा से कौशल शिक्षा और इको सिस्टम को और अधिक मज़बूत बनाने में अपना योगदान पहले से ज्यादा सुनिश्चित करेगा। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की।
केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमशीलता तथा शिक्षा राज्य मंत्री जयंत चौधरी का स्वागत करते श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परिवार की खुशियां अपनों के साथ की जाती हैं साझा : नवीन जिन्दल

Tue Dec 16 , 2025
सांसद नवीन जिन्दल की बेटी की शादी के प्रीतिभोज में मेहमानों का देसी घी के व्यंजनों से हुआ स्वागत। कुरुक्षेत्र, संजीव कुमारी 14 दिसंबर : सांसद नवीन जिन्दल की पुत्री यशस्विनी जिन्दल एवं शाश्वत सोमानी के विवाह उपलक्ष्य में कुरुक्षेत्र में प्रीतिभोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन आत्मीय भावनाओं […]

You May Like

advertisement