पैसे के लेनदेन कहासुनी को लेकर हुई फायरिंग क्षेत्र में दहशत

आजमगढ़। सिधारी थाना क्षेत्र के राऊत मऊ गांव में सोमवार की रात रुपये के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष ने लाइसेंसी पिस्टल से हवाई फायरिंग कर पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन गांव में तनाव बना हुआ है। राऊत मऊ गांव के निवासी श्याम सुंदर यादव ने पुलिस को दी अपनी तहरीर में बताया कि सोमवार रात करीब 8 बजे वह अपने घर के पास खड़े थे। तभी गांव का ही विनोद यादव बाइक पर सवार होकर वहां पहुंचा। दोनों के बीच पुराने रुपये के लेन-देन को लेकर बहस शुरू हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि विनोद यादव गुस्से में घर चला गया। कुछ देर बाद वह अपने बेटे के साथ वापस लौटा और घर के पास ही अपनी लाइसेंसी पिस्टल से कई राउंड हवाई फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाजें सुनकर आसपास के लोग सहम गए और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। श्याम सुंदर यादव ने आरोप लगाया कि ऐ फायरिंग दहशत फैलाने के इरादे से की गई। श्याम सुंदर यादव की शिकायत पर सिधारी थाना पुलिस ने तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी विनोद यादव और उसके बेटे से पूछताछ कर जाच रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि हवाई फायरिंग का मामला संज्ञेय अपराध है और लाइसेंसी हथियार के दुरुपयोग की जांच भी की जाएगी। पुलिस टीम गांव में पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना कर रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया जांच कर दोषियों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले में सघन जांच अभियान जारी

Tue Dec 16 , 2025
कोंडागांव, 16 दिसंबर 2025/ कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार मलेरिया मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जिले को मलेरिया मुक्त बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिन्हांकित क्षेत्रों में प्रभावी रूप से मलेरिया जांच अभियान चलाया जा रहा है, जिसकी सतत निगरानी जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा […]

You May Like

advertisement