हरियाणा सरकार देगी 1984 के सिख विरोधी दंगों के पीड़ितों के परिजन को सरकारी नौकरी : विश्राम कुमार मीणा

जिला के प्रभावित परिवार डीसी कार्यालय में जमा करवा सकते है आवेदन, प्रशासन द्वारा जारी व्हाट्सएप नंबर 82957-99322 पर भी भेज सकते है आवेदन।

कुरुक्षेत्र( प्रमोद कौशिक,अमित)16 दिसंबर : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों के पीड़ित परिवारों सरकारी नौकरी देने का निर्णय लिया है। इस निर्णय के अनुसार हरियाणा कौशल निगम में लेवल वन, लेवल 2 और लेवल 3 के अंतर्गत प्रावधानों के अनुसार योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी। सरकार ने हरियाणा के ऐसे परिवारों को नौकरी देने का निर्णय लिया है जिनके परिवार के सदस्य की 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों में हरियाणा या हरियाणा से बाहर मौत हुई है। इन योग्य प्रार्थियों को नौकरी हरियाणा में ही दी जाएगी। अहम पहलू यह है कि जिला कुरुक्षेत्र में रहने वाला प्रभावित परिवार या 1984 के दौरान कुरुक्षेत्र में रहने वाले प्रभावित लोग उपायुक्त कुरुक्षेत्र कार्यालय या फिर प्रशासन के वाट्सएप नम्बर 82957-99322 के अलावा ईमेल districtkkr@gmail.com पर भी आवेदन भेजा जा सकता है।
उन्होंने कहा कि आवेदक डीसी कार्यालय कुरुक्षेत्र में जानकारी के साथ कागजात जमा करवाएं ताकि सरकार के पास समय पर भेजे जा सकें। इसमें मृतक का नाम, दिनांक और स्थान जहां पर मौत हुई थी, मृत्यु प्रमाण पत्र की कॉपी,एफआईआर की कॉपी या अन्य संबंधित कागजात जो सिद्ध करें कि 1984 के सिख विरोधी दंगों में उक्त व्यक्ति की मौत हुई है। पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है उसका नाम, आधार नंबर, शैक्षणिक योग्यता, मृतक के साथ रिश्ता, आयु एवं जन्म तिथि, श्रेणी एससी, ओबीसी, एसटी, सामान्य, पीड़ित परिवार का रिहायशी प्रमाण हरियाणा या रह रहे यूटी या अन्य राज्य का, पीड़ित परिवार के जिस सदस्य को नौकरी दी जानी है, उक्त परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा एनओसी, शपथ पत्र, मंजूरी भी देनी है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वात्सल्य ग्राम में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिन्द शिविर में हुआ 250 नेत्र रोगियों का ऑपरेशन

Wed Dec 17 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी। वृन्दावन : मथुरा रोड़ स्थित वात्सल्य ग्राम के प्रेमवती गुप्ता नेत्र चिकित्सालय के द्वारा डॉ. वर्षा राठौर, मुंबई की स्मृति में दो दिवसीय नि:शुल्क मोतियाबिन्द शिविर का आयोजन डॉ० विशाल राठौर मुम्बई के संयोजन में संपन्न हुआ।शिविर […]

You May Like

advertisement